{"_id":"653bfa1d43b70a3bc30bd845","slug":"salary-of-23-village-secretaries-stopped-due-to-absence-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-8421-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अनुपस्थित रहने पर 23 ग्राम सचिवों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अनुपस्थित रहने पर 23 ग्राम सचिवों का वेतन रोका
विज्ञापन
- राज्य व 15वें वित्त आयोग खाते के प्रारंभिक स्थिति को सही कराने के लिए आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई
- सभी अनुपस्थित ग्राम सचिवों से मांगा गया स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। 15वें वित्त व राज्य वित्त खाते के प्रारंभिक स्थिति (ओपनिंग बैलेंस) को सही कराने के लिए आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने 23 ग्राम सचिवों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। साथ ही अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा है।
मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल पर अब विभागों की प्रगति आनलाइन दिख रही है। 15वें व राज्य वित्त आयोग के व्यय में जिले की प्रगति डी श्रेणी में प्रदर्शित हो रही है। इसको अत्यंत निराशाजनक मानते हुए बैठक बुलाई गई थी। विभाग की ओर से सचिवों व सहायक विकास अधिकारियों को उपरोक्त खातों की प्रारंभिक स्थिति को सही तरीके से दर्ज कराने के लिए 25 अक्तबूर को बुलाई गई बैठक में 18 ग्राम विकास अधिकारियों व पांच ग्राम पंचायत अधिकारियों ने हिस्सा नहीं लिया। जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
इन 18 ग्राम विकास अधिकारियों का रोका वेतन
जिले में जिन 18 ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोका गाया है, उनमें लक्ष्मीपुर के ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद सोनी, हेमंत कुमार, अनुरोध कुमार, गुड्डू प्रसाद, मुकेश यादव, शिवसागर पांडेय व रामनाथ प्रसाद, सिसवा के ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार भारती, अशोक निगम, विजय शर्मा, राहुल प्रताप, विवेकानंद राय व विनोद कुमार वरुण शामिल हैं एवं नौतनवां ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी अशोक पासवान, उमेश यादव, गणेशचंद त्रिपाठी, सुनीता केसरी व जयहिंद भारती के नाम हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन पांच ग्राम पंचायत अधिकारियों का रोका गया वेतन
जिले के जिन पांच ग्राम पंचायत अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोका गया है उसमें नौतनवां के देवेंद्र यादव, योगेश मद्धेशिया व अवधेश यादव, सिसवा के बालेश्वर व लक्ष्मीपुर के प्रमोद कुमार यादव के नाम हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दायित्वों के प्रति शिथिलता बरतने व महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहने पर 23 ग्राम सचिवों का एक दिन का वेतन रोका गया है। सभी को सहायक विकास अधिकारी पंचायत के माध्यम से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी