फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Salaries of 19 sanitation workers missing from roster disrupted

Maharajganj News: रोस्टर से गायब 19 सफाई कर्मियों का वेतन बाधित

Sun, 17 Sep 2023 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 17 Sep 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Salaries of 19 sanitation workers missing from roster disrupted
निचलौल। ब्लॉक के कई गांवों में साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई करने के लिए लगे रोस्टर से 19 सफाई कर्मी गायब मिले। इस मामले में सहायक विकास अधिकारी विनय पांडेय ने अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने वाले रोस्टर से गायब सभी 19 सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित की है। इसकी रिपोर्ट इन्होंने उच्चाधिकारी को भी भेज दी है।
विज्ञापन


सहायक विकास अधिकारी विनय पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ब्लॉक में तैनात 10 सफाई कर्मियों को जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर में ईवीएम स्क्रिनिंग सहित अन्य कार्यों के लिए ड्यूटी लगाई गई है। इन सफाई कर्मियों के गांवों से साफ-सफाई के लिए शिकायतें आ रही थीं। इन 10 गांवों में साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई के अलावा दवा की छिड़काव करने के लिए 15 सितंबर को सफाई कर्मियों की रोस्टर लगाई गई थी। इस दौरान रोस्टर से सफाई कर्मी दिनेश प्रसाद, रोशन, तिजिया देवी, आशा देवी, छेदी, जितेंद्र निषाद, गामा, हरिलाल, जयनरायन, राणा प्रताप पटेल,रामअधार गुप्ता, सुरेश, विमला देवी, चंद्रावती, विनोद, ब्यास भारती, साहिल शर्मा, संजू देवी, मनोरमा देवी गायब रही। इन सभी सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दी गई है।
विज्ञापन



इंसेफेलाइटिस को लेकर सतर्क हैं जिम्मेदार
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के पकड़ी भारत खंड और गुरली रमगढवा गांव में मच्छरों और गंदगी के चलते इंसेफेलाइटिस के मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में गांव में कूड़े के ढेर, नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई के अलावा दवा के छिड़काव करने के लिए सफाई कर्मियों सहित अन्य जिम्मेदारों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed