फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rural Development Department's Special Secretary Rajneesh Chandra inspected the Paniara block complex and area.

Maharajganj News: विशेष सचिव ब्लॉक पर बैठे रहे, सचिव रहे गायब

Wed, 07 Oct 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Rural Development Department's Special Secretary Rajneesh Chandra inspected the Paniara block complex and area.
महराजगंज। ग्राम विकास विभाग के विशेष सचिव रजनीश चंद्रा मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे पनियरा विकास खंड में विकास कार्यों व योजनाओं की जमीनी हकीकत का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान ब्लॉक में तैनात सचिव ही गायब मिले।
विज्ञापन

करीब 40 मिनट तक ब्लॉक के अधिकारी मशक्कत करते नजर आए कि किस गांव में विशेष सचिव को ले जाया जाए। सचिव के समय से नहीं आने पर नाराज लाइजनिंग अधिकारी व मनरेगा उपायुक्त गौरवेंद्र सिंह ने सचिवों से मोबाइल पर बात कर उसने उनकी लाइव लोकेशन मांगी। इस दौरान एक सचिव ने बताया कि वे महराजगंज में हैं। दूसरे ने परतावल तो तीसरे ने रास्ते में होने की बात कही।
विज्ञापन

इससे नाराज मनरेगा उपायुक्त ने सबकी लाइव लोकेशन मांगी। उसके बाद विशेष सचिव को लेकर पनियरा स्थित एफपीओ (फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) ले गए। वहां विशेष सचिव ने इस ऑर्गनाइजेशन का उद्देश्य व किसानों की आय बढ़ाने की रणनीति के बारे में पूछा तो कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी रमाकांत व ऑर्गनाइजेशन पर मौजूद कर्मचारी उनके सवाल का जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि इन्हें कुछ भी नहीं मालूम है। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि एफपीओ में क्षेत्र के 1007 किसानों का पंजीकरण है। विशेष सचिव ने रजिस्टर दिखाने को कहा तो 760 किसानों का ही पंजीकरण मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले लगी पाइपलाइन, टंकी अभी भी निर्माणाधीन
इसके बाद विशेष सचिव ने रजौड़ा पंजुम में पीएम आवास की जानकारी ली और वहां बने पांचों आवास के मालिकों से पूछताछ की। वहां मौजूद ग्रामीण अंजनी, संतोषी, मुन्नी और बबलू ने बताया कि ओवरहेड टैंक नहीं बनने से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। तीन साल पहले सप्लाई के लिए पाइपलाइन से कनेक्शन दिया गया था पर टोटी नहीं लगी है। इस पर विशेष सचिव ने गांव में निर्माणाधीन टंकी को देखा। इसके बाद उन्होंने बेलटिकरा में आलू का चिप्स बनाने वाली मशीन का निरीक्षण किया और पूछताछ की। इसी क्रम में उन्होंने पीएचसी, पनियरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदिदेव कश्यप से बात की और परिसर का निरीक्षण किया।


जिन्हें होना था स्कूल में वे सड़क पर घूमते मिले, प्रधानाध्यापक को फटकार
वापस आते समय रजौड़ा खुर्द में सड़क पर घूम रहे प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को देखकर गाड़ी रुकवाकर विद्यालय में गए और प्रधानाध्यापक शशि कुमार को फटकार लगाते हुए पूछा कि स्कूल आए बच्चों की सुरक्षा की किसकी जिम्मेदारी है? वहां मौजूद कक्षा पांच के छात्र राजन से कुछ सवाल पूछने पर संतोषजनक जवाब मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बुनियादी चीजों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना काम सरकार की मंशा है। इस मौके पर डीसी मनरेगा, प्रभारी बीडीओ रणजीत सिंह, एडीओ पंचायत राधेश्याम सिंह, एपीओ शिव प्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश, बालमुकुंद पांडेय, हीरालाल चौधरी, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed