फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rukwai new tradition by telling Chhath Puja

नई परंपरा बताकर रुकवाई छठ पूजा

Wed, 18 Nov 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Wed, 18 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में दो पोखरे हैं और दोनों के पास कब्रिस्तान है। पांच साल पूर्व छठ पूजा मनाने के लिए गांव की कुछ महिलाएं पोखरे पर गईं तो दूसरे वर्ग के लोगों ने उन्हें दिया था। उसके बाद महिलाएं पकड़ी दीक्षित जाकर वहां छठ पूजा की। मामले को स्थानीय स्तर के अधिकारियों के सज्ञान में लाया गया। लेकिन जिला प्रशासन से राहत नहीं मिलने पर ग्रामीण हाईकोर्ट पहुंचे। कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने पोखरे का सीमांकन करा दिया। उसके बाद महिलाओं ने पोखरे पर नागपंचमी त्यौहार मनाई। ऋषि पंचमी, तीज व जिऊतिया व्रत पर महिलाएं पोखरे पर जमा होती रहीं लेकिन अब छठ पूजा की तैयारी के दौरान दूसरे समुदाय की शिकायत पर एसओ श्यामदेउरवा संजय राय ने इस पर रोक का निर्देस दिया। पीएसी लगाकरपोखरे पर पूजा नहीं करने दी। महिलाओं ने अपने-अपने दरवाजे पर पोखरे का प्रतीक गड्ढा खोद पानी भरकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक हरगोविंद का कहना है कि महिलाओं को पूजा करने से नहीं रोका गया है। पहले भी वहां छठ के समय पूजा नहीं होती थी। ऐसे में नई परंपरा शुरू न हो इस पर रोक लगाई गई है। पूर्व में जहां पूजा होता था, वहीं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed