{"_id":"6ab03c7376ad8091c5055db5","slug":"rudrabhishek-performed-to-mark-the-completion-of-10-years-since-the-renovation-of-the-shiva-temple-maharajganj-news-c-206-1-mhg1036-185497-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के 10 वर्ष पूरे होने पर हुआ रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के 10 वर्ष पूरे होने पर हुआ रुद्राभिषेक
विज्ञापन
चिउटहां। विकासखंड सिसवा के बलूवही धूस चौराहे स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के दस वर्ष पूरे होने पर रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीरामचरितमानस पाठ और दिव्य रुद्राभिषेक से हुई। श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम का निर्देशन अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य पंडित संपूर्णानंद मिश्र ने किया। उनके मार्गदर्शन में विद्वान आचार्यों ने विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की मंगलकामना की। नैना नंद मिश्र ने भी पूजन-अर्चन में सहभागिता की।
आयोजकों के अनुसार, मंदिर की नींव पंडित संपूर्णानंद मिश्र ने रखी थी। जीर्णोद्धार के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रामचरितमानस पाठ और भजनों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।