फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ruckus in Sonauli drivers

सोनौली में वाहन चालकों का हंगामा

Sat, 28 Nov 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Sat, 28 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
नेपाल जा रहे वाहनों के आगे कुछ पीछे के वाहन निकलने पर ट्रक चालकों ने हंगामा शुरू कर दिया। गुरुवार रात सैकडों की संख्या में चालक अपने वाहन पास कराने को लेकर रात भर जागते रहे।
विज्ञापन


आरोप है कि करीब दो बजे पुलिस की मिलीभगत से टैक्सी स्टैंड पर लाइन से हटाकर कुछ वाहनों को आगे बढ़ा दिया गया जबकि लाइन में लगे वाहनों को रोक लिया। इससे ट्रक चालकों में नाराजगी बढ़ गई। सभी सड़क पर हंगामा करने लगे। पुलिस के लाठी पीटने के बाद भी चालक नहीं हिले तो एक दो वाहनों को छोड़ सभी को वापस कर दिया।
विज्ञापन


 सुबह कस्टम अधिकारियों ने टोकन सारणी नहीं मिलने पर नोमेंसलैंड से वापस कर दिया। कस्टम  कार्यालय द्वारा जारी टोकन के बाद भी कुछ एजेंट अपने वाहनों को पुलिस से साठ गांठकर तो कुछ ट्रांसपोर्टर गोदाम में खाली करने के नाम पर वाहन लाए थे। जिसका चालकों ने विरोध किया।मधेशी आंदोलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग को छोड़कर अन्य मार्ग बंद हैं। पुलिस टोकन के आधार पर ट्रकें पास करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed