{"_id":"696fe5b0fdbd14db4e0c4cb2","slug":"rubbing-strips-and-signage-boards-will-be-installed-at-black-spots-maharajganj-news-c-206-1-go11002-169752-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ब्लैक स्पाट लगाए जाएंगे रबलिंग स्ट्रिप व साइनेज बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ब्लैक स्पाट लगाए जाएंगे रबलिंग स्ट्रिप व साइनेज बोर्ड
विज्ञापन
जनपद में विभिन्न मार्ग पर चिह्नित हैं 29 ब्लैक स्पाट
सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशन में पूरे होंगे कार्य
महराजगंज। जनपद के चिह्नित 29 ब्लैक स्पाट पर दुर्घटनाओं को रोकने का इंतजाम किया जाएगा। सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशन में आवश्यक कार्य किए जाएंगे।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह यातायात जागरूकता के लिए प्रभावी है। परिवहन विभाग यह प्रयास कर रहा कि विभिन्न विभागों की मदद से यातायात नियमों का न सिर्फ अनुपालन हो बल्कि दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए इंतजाम किए जाएं। इसी क्रम में 29 ब्लैक स्पाट चिह्नित किए गए हैं। इन ब्लैक स्पाट पर जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के निर्देश पर रबलिंग स्ट्रिप, शाइनेज व डिजिटल संकेतकों के बोर्ड लगाए जाएंगे। ताकि सर्वाधिक दुर्घटना वाले स्थानों पर पहुंचने पर वाहन चालक सतर्क हो जाएं और वाहन पर नियंत्रण रखें। इससे दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सकता है।
वर्जन
जनपद में कुल 29 ब्लैक स्पाट चिह्नित हैं। जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशन में पीडब्ल्यूडी रंबलिंग स्ट्रिप, शाइनेज बोर्ड, डिजिटल संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे जिससे दुर्घटना का ग्राफ कम किया जा सके।
-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ।