फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Route of e-rickshaw determined in the city, will provide relief from jam

Maharajganj News: शहर में ई-रिक्शा का रूट निर्धारित, जाम से मिलेगी मुक्ति

Wed, 18 Sep 2024 05:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 18 Sep 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
Route of e-rickshaw determined in the city, will provide relief from jam
महराजगंज। शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ई-रिक्शा का रूट निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित रूट की अनदेखी चालकों पर भारी पड़ सकती है। नियमों की अनदेखी करने पर 20 दिन में 10 ई-रिक्शा सीज किए जा चुके हैं, जबकि 121 पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका प्रशासन यातायात पुलिस की ओर से शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए ई-रिक्शा का रूट निर्धारित कर दिया गया है। इसके लिए सभी ई-रिक्शा को यातायात पुलिस की ओर से नंबर जारी किए गए हैं, जिससे उनके रूट के विषय में जानकारी हो सके। साथ ही ई-रिक्शा के चालक व स्वामी की जानकारी भी रिकॉर्ड है, जिससे अगर कोई घटना हो तो संबंधित ई-रिक्शा के विषय में जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

रूट निर्धारित होने के बावजूद अभी भी ई-रिक्शा चालक मनमानी कर रहे हैं। कई ई-रिक्शा चालकों ने अभी तक रूट के लिए नंबर नहीं लिया है। इस पर यातायात पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू की गई है। एक सितंबर से अब तक 121 ई-रिक्शा पर जुर्माने की कार्रवाई हुई है। वहीं 10 ई-रिक्शा सीज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे। ई-रिक्शा के कारण जाम न लगे इसलिए रूट निर्धारित कर दिए गए हैं, जो ई-रिक्शा चालक रूट की अनदेखी कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
-अरुणेंद्र प्रताप सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed