फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rotary Club will distribute sewing machines to women

Maharajganj News: रोटरी क्लब बांटेगा महिलाओं को सिलाई मशीन

Mon, 14 Apr 2025 06:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 14 Apr 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club will distribute sewing machines to women
महराजगंज। सोमवार को रोटरी क्लब की मासिक बैठक स्थानीय रेस्टोरेंट में चार्टर प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी दो महीने में विभिन्न महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष डॉ. डीके साहनी ने फॉलोअप डायरेक्टर बनाए जाने की बात रखी। जबकि पूर्व सचिव डॉ. कृष्णा साहनी ने गरीब तबके के बच्चों में सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन पर जोर दिया। सचिव देवेश पांडे एवं पंकज मौर्य ने लघु नाटिका से लोगों में जागरूकता लाने की बात कही।
विज्ञापन

रोटेरियन सुरेश कश्यप ने क्लब के कार्यक्रमों को सोशल मीडिया पर शेयर करने पर जोर दिया। कोषाध्यक्ष डाॅ. साजिद अहरारी ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कपड़े के थैले बांटने की बात रखी। पूर्व सचिव रोटेरियन डाॅ. हेमंत श्रीवास्तव ने वाटर कूलर को मुख्य चौराहे के पास स्थापित करने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार्टर अध्यक्ष ने कहा कि वाटर कूलर बस स्टेशन पर लगाया जा चुका है। साथ ही एक और वाटर कूलर मुख्य चौराहे पर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने प्रति वर्ष एक वार्षिक स्मारिका भी प्रकाशित करने को कहा। जरूरतमंद महिलाओं को आजीविका के लिए पांच सिलाई मशीन निशुल्क वितरित करने की बात कही। इस दौरान विनोद गुप्त, डाॅ. मनोज मद्धेशिया, डाॅ. अमित हालदार, वरुण बंसल, आत्माराम, निखिल टिबरेवाल, मोहित मदन मद्धेशिया, अजय कुमार, अशोक चौरसिया एवं ओमप्रकाश गुप्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed