फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Role of village head is important in providing benefits of schemes

Maharajganj News: योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ग्राम प्रधान की भूमिका अहम

Thu, 25 Jan 2024 08:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Jan 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
Role of village head is important in providing benefits of schemes
परतावल। केंद्र सरकार और राज्य सरकार लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। इन्हीं में से एक पीएम विश्वकर्मा योजना भी है। परतावल विकास खंड कार्यालय में बीडीओ ने सचिवों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन दिवस के अंदर ग्राम प्रधानों का आईडी पासवर्ड हर हाल में बनवा लें जिससे आवेदनकर्ता को कोई परेशानी न हो।योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार ने 18 ट्रेड्स तय किए हैं, जिससे लाभार्थी का जुड़ा होना अनिवार्य है। इन ट्रेड्स से जुड़े सभी लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी रजत गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने 17 सितंबर 2023 को किया था। इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के पारंपरिक कारीगरों जैसे दर्जी, बढ़ई, नाई, टोकरी बुनकर, सोनार, लोहार, कुम्हार इत्यादि 18 प्रकार के ट्रेडों में पंजीकृत लोग आवेदन कर सकते हैं जिनका सत्यापन ग्राम प्रधानों द्वारा किया जाना है। ग्राम प्रधानों के ऑनबोर्डिंग की प्रकिया धीमी होने के कारण शासन स्तर पर असंतोष व्यक्त किया गया है। ग्राम प्रधानों के ऑनबोर्डिंग होने के पश्चात ही उनके द्वारा आवेदकों का सत्यापन कराया जा सकता है। इसलिए तीन दिनों के भीतर ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों का अभियान के तहत ऑनबोर्डिंग कराया जाना सुनिश्चित करते हुए लंबित आवेदन पत्रों का सत्यापन कराते हुए योजना के लक्ष्य को पूर्ण कराए। इस दौरान पवन मद्धेशिया, विकास सिंह, प्रियंका पटेल, बिबेक कुमार, एखलाक अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed