फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Role of teachers is important in the advancement of children: BSA

बच्चों को आगे बढ़ाने में शिक्षकों की भूमिका अहम : बीएसए

Sat, 24 Feb 2024 09:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 24 Feb 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
Role of teachers is important in the advancement of children: BSA
बागापार। प्राथमिक विद्यालय बागापार द्वितीय में शनिवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि जीएसवीएस इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह तथा प्रमुख प्रतिनिधि सिसवा धीरेंद्र प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और शिक्षक उसे बखूबी निभा रहे हैं। तभी जनपद पूरे प्रदेश में निपुण टेस्ट में दूसरे स्थान पर है। बीएसए द्वारा पूरे विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में सौरभ गुप्ता तथा रोशनी को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इन छात्रों के अभिभावक को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही नेट परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वालों में आसमा खातून, अनुप्रिया, प्रिया, शुभम वर्मा, श्रेया, काव्या, अनुराग वर्मा, आर्यन कुमार, निर्भय, अंश वर्मा, शिवम वर्मा, निकिता, सौरभ, रोशनी, अमृत तिवारी को सम्मानित किया गया। विद्याज्ञान परीक्षा में सफल छात्र सौरभ गुप्ता, रोशनी, नंदनी, अर्चिता वर्मा, दिव्यांशु गुप्ता को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने सन फ्लावर, मराठी गीत, चंदा मामा उड़ी जाए रे, चुनावी जागरूकता गीत, नामांकन जागरूकता गीत, राधाकृष्ण नृत्य, झांसी की रानी पर आधारित लघु नाटिका, वृद्धाश्रम और वृद्ध जनों की समस्या पर आधारित नाटिका सहित अन्य कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि विजय बहादुर सिंह ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालय एक मंदिर है, जिसमे हमारे नौनिहालों को समाज और देश के लिए अपने जीवन को तैयार करने की दिशा तय होती है। कार्यक्रम को बैजनाथ सिंह, अर्जुन शाही आदि ने संबोधित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रताप ने सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर, बैज लगाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक शिवपूजन विश्वकर्मा, डाॅ. त्रिभुवन गोपाल, अखिलेश पाठक, अरुण मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed