फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rohingya Muslim arrested while entering India from Nepal

Indo Nepal News: नेपाल से भारत प्रवेश के दौरान रोहिंग्या मुस्लिम गिरफ्तार, जम्मू कश्मीर से बनवाया फर्जी आधार

Thu, 23 Jun 2022 03:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Jun 2022 03:17 PM IST
सार

एसएसबी जवानों ने संदेह के आधार पर एक रोहिंग्या मुस्लिम महिला को रोक लिया। आब्रजन अधिकारियों की संयुक्त पूछताछ के दौरान महिला की असलियत सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

विज्ञापन
Rohingya Muslim arrested while entering India from Nepal
एसएसबी जवानों के गिरफ्त में रोहिंग्या मुस्लिम महिला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर यात्रियों की जांच के दौरान बुधवार देर शाम एसएसबी जवानों ने संदेह के आधार पर एक रोहिंग्या मुस्लिम महिला को रोक लिया। आब्रजन अधिकारियों की संयुक्त पूछताछ के दौरान महिला की असलियत सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया। महिला दस साल पूर्व अपने पति और पांच बच्चों के साथ बांग्लादेश के रास्ते जलमार्ग से मणिपुर पहुंची और ट्रेन से दिल्ली और फिर जम्मू कश्मीर में अपना निवास स्थान बना ली।
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम सीमा पर एसएसबी जवान नेपाल से आने वाले वाहनों की रूटीन जांच कर रहे थे। इस दौरान पोखरा से दिल्ली जा रही नेपाली मैत्री बस में रचिदा बेगम की आईडी की जांच के दौरान जवानों को संदेह हुआ। उसे रोककर आब्रजन अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे आब्रजन और एसएसबी जवानों की पूछताछ में उसने बताया कि दो माह पहले सीतामढ़ी बिहार के रास्ते नेपाल में वह अपने खोए हुए पुत्र को खोजने आई थी। संदेह होने पर कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि वह रोहिंग्या मुस्लिम है। वर्मा की रहने वाली है। करीब दस साल पूर्व जलमार्ग से बांग्लादेश पहुंची फिर सड़क मार्ग से मणिपुर के रास्ते भारत में प्रवेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में प्रवेश के दौरान उसके साथ उसका पति और पांच बच्चे भी थे। हम लोगों को भारत पहुंचाने के लिए एक आदमी को प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये दिए  फिर मणिपुर से गोहाटी असम पहुंचे। वहां से ट्रेन द्वारा दिल्ली और फिर जम्मू कश्मीर गई। कुछ दिनों के बाद भारत में अवैध रूप से प्रवेश के दौरान पति का भाई बहन सहित दस लोग असम में पकड़े गए, जो तेजपुर असम जेल में बंद हैं। जिन्हें छुड़ाने के लिए दो बार प्रयास की।


उसने बताया कि करीब पांच साल के बाद पति उसे तलाक देकर बांग्लादेश रिफ्यूजी कैंप चला गया। फिर उसने जम्मू के मुहम्मद हुसैन से शादी कर ली। तीन साल बाद उसने भी तलाक दे दिया। बच्चों में सबसे बड़ा अब्दुल कासिम (26) दिल्ली जाफराबाद एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा है। उसके बाद दिलवारा बेगम (21) पुत्री की शादी जम्मू में मोहम्मद आलम से हुई है। उससे छोटे मोहम्मद इस्माइल (20) जम्मू में मिस्त्री है। इसमनतारा बेगम (13) और मोहम्मद नयन (10) जम्मू एक मदरसे में पढ़ते हैं। पूछताछ के बाद आब्रजन अधिकारियों ने अग्रिम कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस को सौंप दिया।

कोतवाल मनोज कुमार राय ने बताया कि आब्रजन अधिकारियों की तहरीर पर आरोपी को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed