फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roadways service started from Musahar Basti to Gorakhpur

Maharajganj News: मुसहर बस्ती से गोरखपुर के लिए शुरू हुई रोडवेज सेवा

Thu, 25 Jan 2024 07:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Jan 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Roadways service started from Musahar Basti to Gorakhpur
निचलौल। मुसहर बस्ती बढ़या फार्म से गोरखपुर के लिए रोडवेज बस बृहस्पतिवार शुरू हो गई। बस का संचालन होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। रोडवेज बस न चलने से लोग प्राइवेट वाहनों से मोटी रकम खर्च कर सफर करने को मजबूर थे।
विज्ञापन


बढ़या फार्म गांव के ग्राम प्रधान प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की दुश्वारियों को देखते हुए डोमा खंड कृषक इंटर काॅलेज के प्रबंधक डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र भेजकर रोडवेज बस संचालित करने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को गांव से एक रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया। बस रोजाना सुबह सात बजे से बढ़या फार्म से शुरू होकर ढेसो, निचलौल होते हुए गोरखपुर डिपो तक जाएगी। शाम चार बजे डिपो से निकलकर शाम करीब सात बजे बढ़या फार्म पहुंची। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, सचिदानंद सिंह, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed