फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roadways driver angry with salary recovery climbed 50 feet high tower

Maharajganj News: वेतन रिकवरी से नाराज रोडवेज चालक, 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा

Mon, 03 Apr 2023 02:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सोनौली।
संवाद न्यूज एजेंसी सोनौली। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 Apr 2023 02:47 PM IST
सार

एआरएम सोनौली एनके चौधरी ने बताया कि संविदा चालक अख्तर के खिलाफ पूर्व एआरएम ने डीजल चोरी की एक शिकायत में 2,400 रुपए वेतन में काटा दिया था। जिसे माफ कर दिया गया है।

विज्ञापन
Roadways driver angry with salary recovery climbed 50 feet high tower
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनौली डिपो में कार्यरत संविदा कर्मचारी अख्तर सोनौली से गोरखपुर रूट पर बस चलाते हैं। रविवार शाम वेतन में डीजल रिकवरी के मामले को लेकर एआरएम ने रिकवरी करते हुए 2,400 रुपए काट लिया। इस बात से नाराज चालक टावर पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को समझाबुझा कर नीचे उतारी। सोमवार सुबह दस बजे सोनौली डिपो में संविदा चालक अख्तर वेतन में रिकवरी को लेकर इस कदर नाराज हुआ कि बीएसएनएल के 50 फिट टावर पर चढ़ कर चिल्लाने लगा और वेतन वापस नहीं मिलने पर टावर से कूद कर आत्महत्या की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: महराजगंज में कार की डिक्की से 60 लाख रुपये बरामद, जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में आसपास के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और उसे मनाने लगे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह ने भी काफी समझाया जिस पर चालक नीचे उतरा और पुलिस ने राहत की सांस ली।

एआरएम सोनौली एनके चौधरी ने बताया कि संविदा चालक अख्तर के खिलाफ पूर्व एआरएम ने डीजल चोरी की एक शिकायत में 2,400 रुपए वेतन में काटा दिया था। जिसे माफ कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed