फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roadways buses queue up for candidates, passengers wait in queues

Maharajganj News: अभ्यर्थियों के लिए लगीं रोडवेज बसों की कतार, यात्रियों के हिस्से इंतजार

Wed, 10 Jun 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses queue up for candidates, passengers wait in queues
बस स्टेशन पर निचलौल व ठूठीबारी के लिए बस इंतजार करते यात्री।
ठूठीबारी व निचलौल के स्टेशन परिसर में यात्रियों ने किया इंतजार
विज्ञापन

महराजगंज। डिपो प्रशासन ने 50 बसें पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए लगा दीं। इस कवायद ने दैनिक यात्रियों की दुश्वारियों को बढ़ा दी हैं। मंगलवार को दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक निचलौल, नौतनवां, ठूठीबारी आदि के लिए जाने वालों को घंटों इंतजार करना पड़ा। शाम छह बजे तक इंतजार के बाद एआरएम ने एक बस ठूठीबारी निचलौल रूट पर तो एक बस सोनौली नौतनवां के लिए लगवाया तब यात्रियों को साधन मिल सका।
जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर महराजगंज डिपो की 30 व सोनौली डिपो की 20 बसें पहले से लगा दी गई। सोमवार परीक्षा शुरू होने के बाद महराजगंज डिपो को पांच बसें और अभ्यर्थियों की संख्या को देखकर लगानी पड़ी। ऐसे में डिपो के पास सामान्य रोजमर्रा के लिए सिर्फ 41 बसें ही शेष बच सकीं जिसने यात्रियों को आने जाने में समस्या उत्पन्न करने का काम किया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम पांच बजे पुलिस भर्ती परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों का झुंड बस स्टेशन पहुंचा तो पहले से खड़ी 27 बसें तुरंत फुल हो गई। कुछ बसें बलरामपुर तो कुछ गोरखपुर रूट पर अभ्यर्थियों को लेकर निकलीं। इस दौरान आम यात्रियों के लिए कोई भी बस नही दिखी जिसके कारण आम यात्री परिसर में इंतजार की टकटकी लगाए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित पटेल व हबीब ने बताया कि गोरखपुर डिपो ने महराजगंज दोपहर 12 बजे ही उतार दिया, लेकिन तबसे निचलौल के लिए कोई बस यहां से सामान्य यात्रियों को ले जाने के लिए नहीं निकली। अभ्यर्थियों की बस में हम लोगों को नहीं बैठने दिया जा रहा है जिससे लगभग चार घंटे से यहां इंतजार कर रहा हूं कि निचलौल के लिए साधन मिल जाए।
अंजलि भारती व प्रेम शीला ने बताया कि सोनौली जाना है लेकिन दोपहर 11 बजे के बाद से कोई बस रूट पर नहीं निकली। इस वजह से लंबा इंतजार करना पड़ा। रोजमर्रा के यात्रियों की संख्या व शोरगुल बढ़ने के बाद एआरएम ने एक बस निचलौल व एक सोनौली रूट पर आम यात्रियों के लिए लगवाई तब कहीं इंतजार करने वाले गंतव्य की तरफ रवाना हो सके।

वर्जन
पुलिस भर्ती परीक्षा में अधिक रोडवेज लगने से दिक्कत हुई है। यह समस्या स्थायी नहीं रहने वाली। कल के बाद पुनः सभी रूटों पर पर्याप्त बसों का संचालन रहेगा किसी तरह की दिक्कत नहीं रहेगी।
- सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed