फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roadways buses are not available in the afternoon, passengers are worried

Maharajganj News: दोपहर में नहीं मिलती रोडवेज की बस, यात्री होते हैं परेशान

Mon, 09 Dec 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 09 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses are not available in the afternoon, passengers are worried
महराजगंज। शहर के बस स्टेशन पर दोपहर में लोकल रूट की बस नहीं मिलती, यात्री बस इंतजार करते हैं इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह समस्या लोगों को विगत एक माह से हो रही है। लेकिन, जिम्मेदारों का ध्यान इस समस्या पर नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच रोडवेज बस स्टेशन पर एक भी रोडवेज की बस नहीं मिलती है। बस नहीं मिलने से निचलौल और गोरखपुर रूट पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ती है, जबकि इस दोनों रूटों पर ही सर्वाधिक बसों का संचालन है। इसके अतिरिक्त फरेंदा जाने के लिए भी बस नहीं मिलती है। बस स्टेशन पर अजय कुमार पटेल अपनी माता जानकी देवी के साथ मिले। बताया कि मां को दिखाने के लिए निचलौल से सुबह आए, लेकिन अब लौटना है तो स्टेशन पर बस ही नहीं है। पूछताछ काउंटर पर बता रहे हैं कि अभी जो बस गोरखपुर से आएगी वही वापस जाएगी। गोरखपुर के लिए नरेंद्र अपने परिवार के दो महिला सदस्य के साथ मिले। उन्होंने बताया कि गोरखपुर के लिए आधे घंटे से बस नहीं है। दोपहर के समय अक्सर यही समस्या रहती है कम से कम एक से दो घंटे इंतजार करना ही पड़ता है। एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि कभी-कभी विलंब होने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed