फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roads have turned into potholes, accidents are happening every day, the responsible are unaware.

Maharajganj News: गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदार बेखबर

Wed, 06 May 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Roads have turned into potholes, accidents are happening every day, the responsible are unaware.
नौतनवां से जिला मुख्यालय को जोड़ती है यह सड़क
विज्ञापन


लोक निर्माण के सहायक अभियंता किया निरीक्षण
सिंदुरिया। सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरगदवा राजा से केवलापुर के चानकीघाट स्थित पुल तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी पक्की सड़क इन दिनों जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। रविवार को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने सड़क का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।
यह मार्ग नौतनवा से जिला मुख्यालय महराजगंज तक आवागमन करने वाले सैकड़ों गांवों के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की गई। बावजूद इसके अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासी उमेशचंद्र मिश्रा ने विभाग को लिखित शिकायत भी सौंपी थी।
विज्ञापन

रविवार को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रामनरेश मौर्य मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सड़क की स्थिति का आकलन कर लिया गया है और जल्द ही कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी जाएगी, ताकि मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना करीब हजारों लोगों का होता है आना-जाना

इस रास्ते से चानकी, फुर्सतपुर, बरगदवा, बेलवा, केवलापुर विजयपुर, बागापार, नदुआ, परसाराजा, झंझनपुर सहित तमाम गावों के लोगों का आना-जाना रहता है। दूरी कम होने के चलते नौतनवा से लोग मुख्यालय आते-जाते हैं। इस सड़क से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क ठीक न होने के चलते लोगों को काफी दिक्कत होती है। आये दिन हादसे होते रहते हैं। सड़क बनने से नौतनवा से मुख्यालय की दूरी करीब 30 किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे लोगों का समय के साथ पैसों की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed