फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rising temperature is increasing the problems of high BP patients

Maharajganj News: बढ़ता तापमान हाई बीपी के मरीजों की बढ़ा रहा परेशानी

Sat, 05 Apr 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 05 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rising temperature is increasing the problems of high BP patients
महराजगंज। बढ़ता तापमान बीपी रोगियों की मुश्किल बढ़ा रहा है। तापमान का असर रक्त परिसंचरण पर सीधे पड़ने के कारण कोशिकाओं में रक्त दोगुनी तेजी से दौड़ रहा है और पसीना भी अधिक आ रहा है, जिससे हृदय रोग के साथ निर्जलीकरण का खतरा बढ़ा है। शुक्रवार हाई बीपी के 13 मरीज देखे गए जिन्हें अधिक पसीना व कमजोरी की शिकायत हो रही थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद नियमित परहेज व दवा की सलाह दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार 757 मरीजों का उपचार हुआ। हाई बीपी की समस्या लेकर पहुंचे मरीजों को देखने के बाद डाॅ. रंजन मिश्रा ने बताया कि निरंतर तापमान के बढ़ने से बीपी के मरीजों में रक्त परिसंचरण तेज हो जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान शरीर का आंतरिक तंत्र ठंडा रहे, इसके लिए शरीर की नमी त्वचा के सहारे पसीने के रूप में अधिक निकलने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। साथ ही तेज रक्त परिसंचरण होने से सांस फूलने की दिक्कत आती है। इसलिए अगर बीपी के पेशेंट हैं तो दवा नियमित लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अगर व्यायाम करते हैं तो सुबह करें। धूप में कतई व्यायाम न करें। प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहें, जिससे निर्जलीकरण की संभावना न उत्पन्न होने पाए। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि तेज गर्मी ने मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। मौसम से परेशान मरीज अधिक आ रहे हैं। दवा के साथ हिदायत दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed