फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rising cold takes a toll on respiratory and BP patients, 24 reach district hospital

Maharajganj News: बढ़ती सर्दी सांस व बीपी रोगियों पर भारी, 24 पहुंचे जिला अस्पताल

Thu, 01 Jan 2026 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rising cold takes a toll on respiratory and BP patients, 24 reach district hospital
ठंड से सिकुड़ रही धमनियां, बढ़ा रहीं बीपी
विज्ञापन

बुधवार जिला अस्पताल में 476 रोगियों का उपचार
महराजगंज। सर्दी के प्रभाव से जनजीवन प्रभावित है। ठंडी हवा के साथ लगातार गिर रहे तापमान के चलते रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल में सामान्य सर्दी, जुखाम, बुखार के अतिरिक्त बीपी और सांस के रोगी भी पहुंचे, इनकी संख्या 24 रही। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा का परामर्श व जरूरी एहतियात बताकर बचाव की सलाह दी।
बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 476 रोगियों का उपचार किया गया। सर्वाधिक संख्या वायरल के लक्षणोंं वाले रोगियों की रही। नए में बीपी व सांस के रोगियों की संख्या अधिक रही। उच्च रक्तचाप व सांस से संबंधित रोगियों में बुजुर्ग और बच्चे अधिक रहे। इनकी जांच रिपोर्ट व लक्षणों के आधार पर डॉ. पवन कुमार ने दवा परामर्श व बचाव परामर्श दिया। बताया कि ठंड के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं और हाई बीपी की आशंका बनी रहती है। हृदय तेज गति से ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखने का प्रयास करता है। इसके कारण हार्ट अटैक की आशंका बन सकती है। ऐसे में बीपी तेजी से बढ़ने या घटने पर सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन

लापरवाही बरतने से सांस रोगियों की समस्या बढ़ती है। इसलिए सांस के मरीजों की नियमित दवा जरूरी है। प्रभावित रोगी ऊनी कपड़े पहनने, सिर व कान ढककर रखने, नियमित व्यायाम में कोताही न करें। खाने में नमक व चीनी की मात्रा संतुलित रखें। फल, सब्जियां और सूखा मेवा अपनी डाइट में शामिल करें। सांस के रोगियों के लिए जरूरी है कि वह मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। शयन कक्ष में पर्याप्त नमी का इंतजाम रखें। सांस फूलने की समस्या नमी घटने के चलते शुरू होती है। सांस के रोगियों के लिए योग ध्यान फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
- हाई ब्लडप्रेशर के रोगियों के लिए ठंड खतरनाक हो सकती है। इसलिए ठंड से बचाव इंतजाम रखें।
- बहुत अधिक चीनी अथवा नमक का उपयोग न करें। तेल व मिर्च-मसाला से परहेज रखें।
- चाय पीने के शौकीन हैं तो हर्बल चाय का सेवन करें।
- बीपी व सांस के रोगियों के लिए योग व व्यायाम बहुत जरूरी है।
- बिना जांच कराए और परामर्श लिए किसी तरह का उपचार न प्रारंभ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed