फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Returning officers on protest against villagers

ग्रामीणों के विरोध पर बेरंग लौटे अधिकारी

Thu, 27 Apr 2017 12:14 AM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
 बुधवार को नईकोट स्टेशन के दक्षिणी गेट 33 सी बंद करने फोर्स के साथ पहुंचे रेलवे अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध के नाते बैरिकेडिंग मटीरियल सुरक्षित रख करके बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि अधिकारियों ने लोगों को यह कहते हुए दस दिनों की मोहलत दी है कि तब तक संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रयास कर लें ।      
विज्ञापन

       गोरखपुर - नौतनवां रूट पर नईकोट रेलवे स्टेशन के पास दक्षिण मानव रहित गेट संख्या 33 सी बंद करने बैरिकेडिंग के लिए पुरानी रेलवे लाइन आदि सामग्री लेकर रेलकर्मी मौके पर पहुंचे । गेट को स्थाई बंद किए जाने की जानकारी पाकर नईकोट, परसौनी कला,  पिपरहिया, मुडेहरा के लोग बड़ी संख्या में ढाला पर जुट गए। और शांति पूर्ण विरोध किया । लोगों का कहना था कि रेलवे लाइन के दोनों तरफ  उनके खेत हैं । गेट बंद हो जाने पर  आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों को परेशानी बढ़ जाएगी । दो साल पूर्व गेट को खुला रखने के लिए  संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के पास गुहार लगाई गई है । इसके बावत एसडीएम मौके पर जांच कर चुके हैं । हालांकि  उनके रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं है । मौके पर मौजूद सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य आनंदनगर राधेश्याम सिंह और सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ लक्ष्मीपुर अनिल कुमार ने बताया कि अपने  उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नियमानुसार गेट  बंद करने सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे । बड़े अधिकारी को अवगत कराया गया । हालांकि ग्रामीणों की सुविधा के लिए गेट 33 सी और 35 सी को रेलवे नई सड़क बना दिया है ।  ऐसे मे रेगलवे के दोनों तरफ समानांतर सडक हो गई है 
विज्ञापन

नशीली इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार
खनुआ। नेपाल ले जा रहे नशीली इंजेक्शन के साथ एसएसबी ने एक नेपाली व्यक्ति को गिरफ्तार किया । बुधवार को सोनौली सीमा से सटे फरेन्दी तिवारी गांव के पास मुखवीर की सूचना पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने नवीन थापा पुत्र कृष्ण थापा निवासी तनहु (नेपाल )के पास से नेपाल ले जा रहे करीब सत्तर हजार रुपये का नशीली इंजेक्शन व दवा बरामद किया। टीम में  एसएसबी के इंसपेक्टर सुखबीर सिंह, संतोष, राजकुमार, सोनौली के चौकी इन्चार्ज राज प्रकाश शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed