{"_id":"6a1608642114b4eeb80e936a","slug":"retired-home-guard-accuses-cop-of-assault-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178064-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रिटायर्ड होमगार्ड ने पुलिसकर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रिटायर्ड होमगार्ड ने पुलिसकर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के रुद्रापुर में पिता-पुत्र के विवाद में डायल 112 वाहन के चालक पुलिसकर्मी परशिकायतकर्ता को पीटने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के रुद्रापुर में रिटायर्ड होमगार्ड ओमप्रकाश गिरी को किसी बात को लेकर उनका बेटा मृत्युंजय मारपीट रहा था। इसी बीच शिकायतकर्ता ने डायल 112 को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता को थाने पर जाकर प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई के लिए कहा। रिटायर्ड होमगार्ड ने डायल 112 पुलिस से कहा कि अभी मैं घर जाता हूं तो मेरा लड़का मुझे मारने लगेगा। इसको थाने लेते जाइए।
विज्ञापन
चालक को बात इतनी नागवार लगी की वह गाड़ी से उतरकर
बाप बेटे दोनों को मारने लगा जिसके कारण रिटायर्ड होमगार्ड को काफी चोट लग गई है। शिकायतकर्ता ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर डायल 112 के चालक पर कार्रवाई की मांग की है।
एसएचओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।