फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Results for 63 posts of Principal and 21 from BDC member declared.

प्रधान पद के 63 और बीडीसी सदस्य के 21 परिणाम घोषित

Sun, 02 May 2021 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Results for 63 posts of Principal and 21 from BDC member declared.
महराजगंज। जिले में रविवार की सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना देर रात तक चलती रही। मतों की गिनती के बाद प्रधान पद के 63 परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जकि कुल सीटें 887 हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य की 1166 सीटों में मात्र 21 के ही परिणाम रात नौ बजे तक घोषित हो पाए थे। जिला पंचायत सदस्य की 47 सीटों में से समाचार लिखते वक्त तक एक भी परिणाम घोषित नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

उधर,पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी उछल पडे़, वहीं हारने वाले मायूसी दिखे। कोरोना गाइडलाइन की वजह से जीत जश्न भी फीका रहा। जिले के 12 ब्लॉकों में रविवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। प्रधान, बीडीसी सदस्य के रुझान शुरूआत में ही आने लगे, लेकिन जिला पंचायत सदस्य पद पर रुझान आने में वक्त लगा। ग्राम पंचायत सदस्यों का भी रुझान देर आना शुरू हुआ।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के मतगणना स्थल धनेवा स्थित समेकित विद्यालय पर निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम चरण में हुई गणना में प्रधान पद पर सोनरा से कलाम, दरौली से सोना, खेमपिपरा से अर्चना, खुटहां से त्रिलोकी नाथ विजयी घोषित हुए हैं। बांसपार बैजैली से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव की मां फूलझारी देवी चुनाव हार गईं। यहां भाजपा समर्थित विजय पटेल को जीत मिली है। रामपुर बुजुर्ग से शैलेंद्र, नटवा से जियाउल व भिसवां से जयगोविंद प्रधान पद पर विजयी हुए हैं। बीडीसी सदस्य में वार्ड नंबर एक से शांति, वार्ड नंबर 56 से कुर्बान, वार्ड नंबर 55 से श्याम, वार्ड नंबर 88 से बलवंता एवं वार्ड नंबर 94 से सुनील निर्वाचित हुए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर खुटहा से रियाज तथा सोनरा से जयश्री, बासमती व दुर्गेश निर्वाचित हुए हैं। मिठौरा ब्लॉक के ग्राम सभा करौता से ओमप्रकाश, गौनरिया राजा से कृष्णचंद, अरनहवा से मनोज कुमार, कुइयां कंचनपुर से गिरिजेश कुमार, जगदौर से इंदु देवी, टिकर से कलीमुन, परसाचक गोबरही से इंदु देवी, कम्हरिया कला से इंद्रेश कुमार यादव, पकड़ियार बुजुर्ग से विमला देवी, ग्राम प्रधान पद से विजयी हुए। सभी विजयी प्रत्याशियों को आरओ हिमांचल सोनकर ने प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धानी ब्लॉक मुख्यालय मतगणना स्थल पर शाम चार बजे तक हुए गणना के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में हुई गणना में प्रधान पद पर महदेवा से मीना तथा सिकंदरा जीतपुर से रमेश विजयी हुए हैं। बीडीसी सदस्य में वार्ड नंबर 16 से ऐरुन व 28 से मिथिलेश निर्वाचित हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद पर पार्वती देवी बढ़त बनाई हुई हैं। सिसवा ब्लॉक के ग्राम प्रधान पद पर ग्राम करमही इसरावती देवी, ग्राम बेलभरिया बासमति, ग्राम मध्वलिया जितेंद्र चौधरी, ग्राम बड़हरा महंत बृजेश पांडेय, ग्राम पकड़ी चौबे से मुबारक निशा, ग्राम पिपरा बाजार अभय मिश्रा, ग्राम बसडीला प्रदीप साहनी, ग्राम बन्नी बेलासपुर से संतोष सिंह विजयी हुए हैं। बीडीसी सदस्य पद पर दीपक चौधरी ग्राम मवधवलिया, चंद्र बदन चौबे ग्राम पकड़ी चौबे, सत्या दुबे ग्राम हरखपुरा, हरंगी ग्राम हरपुर पकड़ी बलुआ, ग्राम शीतलापुर उषा देवी, ग्राम बन्नी बेलासपुर युगेंद्र सिंह निर्वाचित हुए।
तजेंद्रपाल समेत 21 प्रधान निर्वाचित घोषित
लक्ष्मीपुर। विकास खंड लक्ष्मीपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना में 21 प्रधान समेत एक दर्जन सदस्य क्षेत्र पंचायत निर्वाचित हुए। निर्वाचित प्रधानों में एकमा से सरदार तजेंद्र पाल सिंह उर्फ गोल्डी, परसौनी से रमेश चंद्र जायसवाल उर्फ मुन्ना, बेलवां खुर्द से अखिलेश चौधरी, बकैनिया हरैया से अखिलेश्वर शुक्ल, एकसड़वा से अखिलेश गुप्ता, पुरंदरपुर सोनबरसा से सरवरी बेगम, महुअवा अड्डा से नरेंद्र सिंह, कटाईकोट मदरहना से परमेश्वर यादव, सिंहपुर थरौली से रविकांत चौधरी, परसौनी कला से संदीप सिंह, करैलिया से संतलाल, मानिक तालाब से नरेंद्र यादव, नऊवाडीह उर्फ देवपुर से चुल्हन शर्मा, लक्ष्मीपुर कैथवलिया से दिनेश त्रिपाठी उर्फ हजारी, बेलासपुर से अजीजुल्लाह, रामनगर से दमयंती, रजापुर से कवलधारी, मुड़ली से रामबेलास, हरैया रघुवीर से संतोष, भैसहिया से रामसेवक, हरमंदिर कला से दिलीप चौधरी को निर्वाचित घोषित किया गया। करीब एक दर्जन सदस्य क्षेत्र पंचायत भी निर्वाचित हुए।
सोहरवलिया खुर्द से हसामुद्दीन प्रधान निर्वाचित
फरेंदा। क्षेत्र के सोहरवलिया खुर्द हसामुद्दीन, डड़वार खुर्द नीलम, कम्हरिया खुर्द दिनेश, बड़हरा कन्हई विनोद गुप्ता, हरैया इंद्रावती, मथुरा नगर रीता चौरसिया, बरातगाढ़ा शशिकला, निरनाम पश्चिमी दुर्गेश, लेजार महदेवा-रेखा, मधुकरमहदेवा गुड़िया, हरपुर -शीला, बड़हरा देवी चरन -सर्वदा नंद मिश्र विजयी हुए है।

घुघली और निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कपरौली गांव में प्रत्याशी आनन्द कुमार 300 मतों से विजयी रहें। ओडवलिया गांव से मनोज कनौजिया को 246 मत से विजयी रहें। ओबरी से लीलावती 4 मत, खोन्हौली से अंबरीश पासवान 21 मत, गौरा निपनिया से रम्भा 197 मत, कटहरी कला से मोहिउद्दीन उस्मान 35 मत, इटहिया से आरती 55 मत, कामता से सलेहा 65 मत, जयश्री गांव से श्यामनंद शुक्ल 342 मत पाकर विजयी रहे। घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा पटखौली ओझा में ग्राम प्रधान पद के प्रत्यशी प्रत्याशी अवधेश अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी राजेश से 161 मत से विजयी हुए। ग्राम सभा कोटवा की प्रत्याशी सुनीता यादव प्रतिद्वंद्वी मालती से 298 मत से विजयी घोषित की गई। ग्राम सभा कोटिया के ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी मुंद्रिका अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी तेरस से 95 मतों से विजयी हुए। ग्राम सभा पौहरिया में चंद्रपाल अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी जय सिंह से 27 मतों से विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed