फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Responsibilities have to be discharged as per the guidelines of the Commission

Maharajganj News: आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप दायित्वों का करना है निर्वहन

Thu, 07 Mar 2024 08:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 Mar 2024 08:51 PM IST
विज्ञापन
Responsibilities have to be discharged as per the guidelines of the Commission
महराजगंज। सामान्य लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष व काल सेंटर और एमसीएमसी समिति के नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों सहित व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ, लेखकरण टीम, उड़नदस्ता, स्टैटिक टीम, वीडियो निगरानी टीम व वीडियो अवलोकन टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों से उनके मुख्य कार्यों के संबंध में क्रमवार चर्चा की और कहा कि निर्वाचन में सभी लोगों को टीम भावना से काम करना है। निर्वाचन के लिए गठित सभी प्रकोष्ठों, समितियों और टीमों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि नोडल अधिकारी/सहायक नोडल सहित अन्य अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य करें।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि चुनाव की शुचिता को प्रभावित करने वाले तथ्यों को सतर्कता पूर्वक जांच लें और नियमानुसार ही कोई कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता द्वारा व्यय के लेखा संबंधित कार्यों के संबंध में टीम के नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों को विस्तारपूर्वक बताया गया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार द्वारा प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर के माध्यम से चुनाव में अपनायी जाने वाली ऑनलाइन प्रकिया के बारे में बताया गया। इस अवसर पर एसडीएम सदर रमेश कुमार, एसडीएम पंकज कुमार, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed