{"_id":"5b29569f4f1c1bb26e8b8dd1","slug":"repressing-tahsildar-on-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर नायब तहसीलदार को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर नायब तहसीलदार को फटकार
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही पर नायब तहसीलदार को फटकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/निचलौल। मंगलवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने की। इस दौरान 202 मामले आए। इनमें से मौके पर 10 मामले निस्तारित हुए। समाधान दिवस पर सड़क, बिजली, पानी, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड समेत अन्य समस्याओं से जुडे़ मामले आए।
डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने अधिकारियों को आगाह किया कि लंबित मामलों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं शिकायतकर्ता शांति, रितु, दुखी के लंबित मामलों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र को फटकार लगाई। साथ ही दो दिन शिकायत का निस्तारण कराने की हिदायत दी। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंहासन प्रेम, सीएमओ डॉक्टर क्षमा शंकर पांडेय, बीएसए जगदीश शुक्ला, एसडीएम उदय भान सिंह, नायब तहसीलदार नरेश चंद्र, विवेकानंद मिश्र, गौतम सिंह, अशोक चंद्रा, डॉक्टर डीएन सिंह आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर 94 मामले आये। इसमें से 14 मामले मौके पर निस्तारित कर दिये गये। एसडीएम मदन कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद निस्तारित कराने का प्रयास किया। इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार उपजिलाधिकारी नौतनवां प्रेम प्रकाश अंजोर की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 68 मामले आए।
इसमें राजस्व के 39, पुलिस के 19, विकास के 7 तथा अन्य 3 मामले शामिल थे। इसमें से राजस्व के पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।