{"_id":"6a21e4e44123b06c670eae6a","slug":"reports-filed-against-14-named-and-several-others-in-nibahoril-village-dispute-case-maharajganj-news-c-209-1-skn1001-151606-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नीबाहोरिल गांव में विवाद मामले में 14 नामजद समेत कई पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नीबाहोरिल गांव में विवाद मामले में 14 नामजद समेत कई पर रिपोर्ट
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के भीटी हरदो गांव निवासी एक व्यक्ति ने 14 नामजद और 6-7 अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला, मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और पत्नी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट की अदालत में प्रार्थनापत्र दाखिल किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़ित रवि प्रताप ने बताया कि वह 17 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे वह पत्नी के साथ बाइक से ससुराल नीबा होरिल जा रहे थे। आरोप है कि ओनिया बाग स्थित मिडिल स्कूल के पश्चिम आरआरसी सेंटर के पास घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके पेट, सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं। चाकू लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वह तथा उनकी पत्नी गिर गए।
इसके बाद सभी ने लाठी-डंडों और लोहे के पंच से मारपीट की। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान उनकी पत्नी के साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन
पत्नी ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दिए जाने और बाद में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में आरोपी सियाराम सिंह उर्फ सियारू सिंह, रुद्रेश सिंह उर्फ मोनू सिंह, अनीत पाल समेत 14 नामजद एवं 6-7 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।