फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Relief: Water supply restored in 10 wards after 60 hours

राहत : 60 घंटे बाद बहाल हो सकी 10 वार्डों में वाटर सप्लाई

Sun, 28 Dec 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Relief: Water supply restored in 10 wards after 60 hours
दुर्गा मंदिर के पास वाटर सप्लाई पाइप को ठीक करने में जुटे कर्मी।
निचलौल मार्ग पर स्थित दुर्गा मंदिर के ठीक सामने अंडरग्राउंड पाइप लाइन में नाली खोदाई कराते समय हो गई थी लीक
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पाइपलाइन लीकेज से शुरू हुई थी समस्या
महराजगंज। 60 घंटे के इंतजार के बाद शनिवार की शाम छह बजे नगर पालिका के लगभग 10 वार्डों की जलापूर्ति बहाल हो गई। लंबी प्रतीक्षा के बाद सप्लाई शुरू होने से नगरवासियों ने राहत की सांस ली। अब सर्दी में उन्हें पानी की दुश्वारी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
नगर पालिका महराजगंज के निचलौल मार्ग पर स्थित दुर्गा मंदिर के ठीक सामने से गुजरी अंडरग्राउंड पाइप लाइन में नाली खोदाई कराते समय लीकेज आने से सप्लाई बाधित हो गई थी। बृहस्पतिवार को इससे सात पूर्ण व तीन आंशिक वार्डों की जलापूर्ति बाधित हो गई थी। उक्त निर्माण कार्य एनएचआई करा रहा था। कर्मियों के ध्यान न देने से यह समस्या हुई। शास्त्री नगर, बिस्मिल नगर, आजाद नगर, मऊपाकड़, सिविल लाइन सहित अन्य मोहल्लों की सप्लाई शुक्रवार को भी सही नहीं हो सकी थी जबकि लीकेज तलाशने में नगर पालिका के साथ जल निगम की टीम भी सक्रिय थी। लगातार 48 घंटे तक गड़बड़ी न ठीक होने की समस्या को देखते हुए ईओ ने ख़ुद शनिवार को मोर्चा संभाला। उनके निर्देशन में कर्मी दोपहर बाद गड़बड़ी तलाशने में सफल हुए। शाम छह बजे लीकेज दुरुस्त कराने के बाद आपूर्ति बहाल कराई जा सकी।
विज्ञापन

बिस्मिल नगर की अंकिता पटेल व सिविल लाइन की ममता चौधरी ने बताया कि लगातार दो दिन से सप्लाई न आने से घर के काम प्रभावित हो रहे थे। घर के कामकाज के लिए पानी हैंडपंप से लाना पड़ रहा था अब आपूर्ति शुरू होने के बाद यह दुश्वारी खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

वाटर सप्लाई के अंडरग्राउंड पाइपलाइन लीकेज की गड़बड़ी न मिलने से जल आपूर्ति समस्या बनी हुई थी। शनिवार शाम छह बजे गड़बड़ी दुरुस्त कराकर जल आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
-आलोक कुमार मिश्रा, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed