फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Relief for Indian tourists going to Nepal, will be able to make online payment

Maharajganj News: नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों को राहत, कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट

Fri, 01 Mar 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 01 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Relief for Indian tourists going to Nepal, will be able to make online payment
महराजगंज। नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। नेपाल सरकार ने 25 हजार रुपये रखने की बाध्यता खत्म कर दी है। भारतीय पर्यटक अब जितना चाहे उतना पैसा खर्च कर सकते हैं। नेपाल में अंतर्देशीय ऑनलाइन कारोबार सेवा शुरू हुई है। भारतीय पर्यटक और अन्य भारतीय नागरिक डिजिटल भुगतान कर सकते हैं। नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों को 'भीम' और 'फोन पे' में इंटरनेशनल यूपीआई पेमेंट एक्टिव करना होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से नकद ले जाने से भारतीयों को मुक्ति मिल गई। अंतर्देशीय ऑनलाइन कारोबार सेवा संचालन में 'फोन पे' के आने के साथ ही भारतीय पर्यटक और अन्य काम से नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिक 'फोन पे' के क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। रोजाना करीब 10000 पर्यटक नेपाल जाते हैं, इन सभी को फायदा होगा।
विज्ञापन


नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर महाप्रसाद अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में भारत के 10 बैंकों के ग्राहक अपने यूपीआई के जरिए नेपाल में भुगतान कर सकते हैं। नेपाल में फोन पे के माध्यम से भुगतान होगा। जल्द ही बाकी बैंकों को भी रिजर्व बैंक से अनुमति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पे के सीईओ दिवास सपकोटा ने कहा कि फोन पे के क्यूआर के जरिए अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन लेनदेन आज से शुरू हो गया है। भारतीय ग्राहक पर्यटक नेपाल में क्यूआर के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं, इस सुविधा के बाद नेपाली ग्राहक भारत में भुगतान नहीं कर पाएंगे।

-----------------------

फोन पे, भीम एप में करना होगा इंटरनेशल यूपीआई पेमेंट एक्टिव

नेपाल में ''''फोन पे'''' के संचालक और भारत के नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के बीच समझौता हुआ। समझौते के बाद से ही ये सुविधा शुरू हो गई है। इसके तहत भारत के ''''भीम'''' यूपीआई और ''''फोन पे'''' सेवा का इस्तेमाल कर ग्राहक नेपाल क्यूआर के जरिए भुगतान कर सकते हैं। इस सेवा को लेने के लिए ''''फोन पे'''' और ''''भीम'''' एप में इंटरनेशनल यूपीआई पेमेंटस एक्टिव कराना होगा। इसके बाद नेपाली ''''फोन पे'''' के क्यूआर को स्कैन कर भुगतान कर सकेंगे।



--------------



नेपाली नागरिकों को भारत मे नहीं मिलेगी सुविधा



''''फोन पे'''' के अनुसार, अंतर्देशीय भुगतान के लिए अभी नेपाल में ईसेवा, खल्ती वालेट सहित आधा दर्जन से ज्यादा बैंकों में सुविधा शुरू हैं। इस वित्तीय संस्था के मर्चेंट के लिए वितरण किए गए ''''फोन पे'''' क्यूआर कोड में भारतीय पर्यटकों से भुगतान लिया जा सकेगा। नेपाली नागरिक को भारत में इसकी सुविधा नहीं मिली है। नेपाली क्यूआर से भुगतान लेने के लिए ''''फोन पे'''' के जरिए नेपाल राष्ट्र बैंक के स्वीकृति इंतजार कर रही है।

-------------------------


सरहद पर मुद्रा परिवर्तन से मिलेगी राहत



भारत से नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिकों पर्यटकों को मनी एक्सचेंज से निजात मिल गई है। नेपाल में फोन पे की सुविधा शुरू कर दी गई है। नेपाल में भारतीय पांच सौ की मुद्रा प्रतिबंधित है। 25 हजार रुपये से अधिक मुद्रा नहीं ले जा सकते, जिसको लेकर सरहद पर भारतीय पर्यटकों को मुद्रा परिवर्तन से बड़ी राहत मिली है। सीमा पर मनी एक्सचेंज कारोबारी प्रति सैकड़ा पर चार प्रतिशत तक कमीशन लेकर नेपाली मुद्रा देते हैं। वापस भारत में जाने के दौरान बचे हुए नेपाली मुद्रा से भारतीय मुद्रा लेने पर फिर से चार प्रतिशत कमीशन देना पड़ता था।

----------------------------



होटल एसोसिएशन ने जताई खुशी

नेपाल होटल एसोसिएशन ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि सीमा पर रुपये लाने और ले जाने को लेकर भारतीय पर्यटक हमेशा आशंकित रहते हैं। साथ ही पांच सौ की मुद्रा के नेपाल में चलन नहीं होने से काफी परेशानी होती थी। बृहस्पतिवार से ऑनलाइन फोन पेमेंट शुरू होने से पर्यटकों को काफी सहूलियत मिलेगी। वह पर्यटन के साथ खरीदारी भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed