फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Relief after 10 years due to construction of RCC road and extension of water pipeline

Maharajganj News: 10 वर्ष बाद आरसीसी सड़क निर्माण व पानी पाइप लाइन का विस्तार से राहत

Sat, 07 Mar 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Relief after 10 years due to construction of RCC road and extension of water pipeline
करीब 10 वर्षों बाद कच्ची से पक्की हो रही सड़क से वार्डवासियों में खुशी
विज्ञापन

जोखिम भरा था सफर, आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे थे राहगीर व स्कूली बच्चे
नौतनवा। नगर पालिका परिषद नौतनवा के सुभाष नगर वार्ड में करीब 10 वर्ष बाद कच्ची से पक्की हो रही सड़क के कारण राहगीर खुश हैं। अब तक इस सड़क पर सफर करना बेहद चुनौतीपूर्ण था। साथ ही पानी सप्लाई की व्यवस्था न होने के कारण भी लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ता था।
नहर के दूसरी छोर पर होने की वजह से बरसात के समय कच्ची सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों में पानी भर जाता था। यह पानी कीचड़ में तब्दील हो जाता था। जिससे राहगीरों के कपड़े खराब हो जाते थे, साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। कई बार स्कूली बच्चे गिरकर घायल हो चुके हैं। समस्या को देखते हुए सड़क के आरसीसी निर्माण और पानी की सप्लाई लाइन बिछाने के जिम्मेदारों की पहल से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नागरिक मोहन जायसवाल, विंध्याचल, संदीप अग्रहरि, संतोष गुप्ता, राकेश अग्रहरि, लक्ष्मी मद्धेशिया, अशोक शर्मा ने कहा कि सड़क और पानी के लिए करीब 40 से 50 घरों के लोगों को ज्यादा परेशानी होती थी। समस्या से अब निजात मिलने के साथ ही राहगीरों को भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद विशाल जायसवाल ने बताया कि दो शिफ्टों में करीब 200 मीटर के आरसीसी सड़क का निर्माण एवं पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। जल्द ही पूर्ण हो जाएगा। लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed