फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Registered mobile number mandatory for faceless 17 transport services

Maharajganj News: फेसलेस 17 परिवहन सेवाओं के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर अनिवार्य

Fri, 08 May 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Registered mobile number mandatory for faceless 17 transport services
पारदर्शिता के लिए ओटीपी आधारित हुई ऑनलाइन प्रक्रिया
विज्ञापन

एम परिवहन व सारथी पोर्टल पर दर्ज नंबर अपडेट करा रहा विभाग
महराजगंज। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जनपद में 17 परिवहन विभाग की सेवाएं पहले से फेसलेस हैं। अब विभाग ने पारदर्शिता के लिए ओटीपी आधारित ऑनलाइन प्रक्रिया लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एम परिवहन व सारथी पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल नंबर अनिवार्य कर दिया है।
जनपद में चार लाख के आसपास डीएल धारक और लगभग इतने ही वाहन पंजीकृत हैं। ओटीपी आधारित व्यवस्था के प्रभावी होने से ऐसे उपभोक्ता इस पारदर्शी सेवा का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि डीएल या आरसी पर दर्ज नंबर या तो बंद हो चुके हैं या अब कोई अन्य संचालित कर रहा है। ऐसे में विभाग एम परिवहन व सारथी पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

इन फेसलेस सेवाओं के लिए ओटीपी व्यवस्था लागू
परिवहन विभाग ने कुल 17 सेवाओं के लिए ओटीवी व्यवस्था को अनिवार्य किया है। इनमें लर्निंग लाइसेंस आवेदन, नवीनीकरण, डुप्लीकेट डीएल जारी करना, पते में बदलाव, डीएल नाम सुधार, अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट, लाइसेंस सरेंडर, वाहन स्वामित्व हस्तांतरण, एनओसी, पता अपडेशन, लोन हटवाना, आरसी नवीनीकरण, आरसी डुप्लीकेट, ऑनलाइन फिटनेस, ऑनलाइन परमिट, फैंसी नंबर व प्रदूषण सर्टिफिकेट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
परिवहन विभाग की तरफ से फेसलेस सेवा ओटीपी आधारित कर दी गई है। जिनके नंबर एम परिवहन व सारथी पर गलत फीड हैं वह आधार एथेंटिफिकेशन से मोबाइल नंबर में सुधार कर सकते हैं। विभाग नंबर सुधार के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है।
-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed