फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Reflectors installed on 263 tractor-trolleys; 499 vehicles inspected.

Maharajganj News: 263 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रिफ्लेक्टर, 499 वाहनों की हुई जांच

Fri, 25 Sep 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Reflectors installed on 263 tractor-trolleys; 499 vehicles inspected.
महराजगंज। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और रात के समय ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की दृश्यता बढ़ाने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिलेभर में विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य भारी वाहनों की जांच की।
विज्ञापन



अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 499 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोककर जांच की। इनमें 263 वाहनों पर मौके पर ही रिफ्लेक्टर लगाए गए। वहीं, रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने वाले 236 वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर लगाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन




यातायात निरीक्षक अरुणेन्द्र प्रताप सिंह ने चालकों को बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का इस्तेमाल कृषि और व्यावसायिक कार्यों में बड़ी संख्या में होता है। रात में इन वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं होने से पीछे से आने वाले वाहन चालकों को इनकी मौजूदगी का समय पर पता नहीं चल पाता, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। पुलिस टीमों ने चालकों से वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। हादसों में कमी लाने के लिए जिले में चेकिंग और जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed