फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rate khanan

बालू खनन पर अंकुश लगाने में प्रशासन असफल

Sat, 18 Jan 2020 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
rate khanan
महराजगगंज में नदी से सटे खेतों से अवैध खनन कर ट्राली पर बालू ले जाते खनन माफिया। - फोटो : MAHARAJGANJ
बालू खनन पर अंकुश लगाने में प्रशासन असफल
विज्ञापन

निचलौल। भारत नेपाल सीमा के रास्ते भारतीय सीमा क्षेत्र में गुजरी नारायणी नदी के निकट बसे बहुआर कला, बैठवलिया, गेड़हवा, बहुआर खुर्द के उपजाऊ खेत व दोबहा नाला से अवैध बालू खनन पर सरकार व प्रशासन की रोक बेअसर साबित हो रही है। वही सत्ताधारी दल में राजनीतिक पहुंच रखने वाले बालू खनन माफिया किसानों का उपजाऊ खेत गहरे गड्ढ़े में तब्दील कर प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

क्षेत्र के किसान संतोष, इसहाक, बालदेव, शमशुद्दीन, राकेश का कहना कि क्षेत्र में खनन पर पूरी तरह से रोक है, लेकिन उसके बावजूद भी अवैध बालू खनन किया जा रहा है। बीते 13 जनवरी को नदी से सटे किसानों के खेत से अवैध खनन की शिकायत जिम्मेदारों से करने के बाद उपजिलाधिकारी अभय कुमार गुप्ता ने खनन स्थल पर छापा डालकर करीब आधा दर्जन बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। लेकिन दो ट्रैक्टर-ट्राली को प्रशासन द्वारा सीज कर दायित्व की इतिश्री करने के बाद सत्ता पार्टी में पहुंच रखने वाले व्यक्ति की गाड़ियों को कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के बाद अन्य उन लोगों द्वारा खनन तो बंद कर दिया गया, लेकिन राजनीतिक पहुँच रखने वाला व्यक्ति खनन कराने में लगा है। बालू लदी ट्राली पुलिस चौकी व थाने गेट के रास्ते से आसानी से निकल जाती है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अभय कुमार गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर छापा डालकर कार्रवाई की गई थी। फिर से अवैध खनन की जानकारी नहीं है, टीम गठित कर खनन स्थल पर फिर से छापा डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed