फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rapid response team being formed again

फिर गठित हो रही 24 रैपिड रिस्पांस टीम

Mon, 05 Apr 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
rapid response team being formed again
फिर गठित हो रही 24 रैपिड रिस्पांस टीम
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। विभाग ब्लॉकों में फिर से रैपिड रिस्पांस टीम गठित कर रही है। टीम के सदस्य कोरोना संक्रमित मरीजों की जरूरी जांच व दवाएं उपलब्ध कराएंगे।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल 24 रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया जा रहा है। टीम में दो चिकित्सक के अलावा दो पैरा मेडिकल स्टाफ रहेंगे। टीम की ओर से प्रत्येक दिन कोरोना संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनकी जरूरी जांच करेंगे। जांच के बाद टीम मरीज की सेहत को देखते हुए यह तय करेगी कि किस मरीज को होम आइसोलेशन में रखना है और किसे अस्पताल में भर्ती कराना है। मरीजों का त्वरित उपचार करते हुए कोविड गाइडलाइन के अनुसार जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए सीएचसी अधीक्षकों को प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो रैपिड रिस्पांस टीम के गठन का निर्देश दिया गया है। जिस ब्लॉक में चिकित्सक या पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी है, वहां अलग से व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के निकली जागरूकता रैली
नौतनवां। डॉ. राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य डॉ. मिथिलेश शुक्ला ने सोमवार को मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत शिविरार्थियों ने कोरोना से बचाव के प्रति जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना के नियम एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसे जीवन में उतारने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस के विचार सेवाभाव एवं सामाजिकता को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी परवेज अहमद, सुशील यादव, शमीम अहमद, पुष्पलता पांडेय, अर्चना त्रिपाठी, डॉ. प्रमोद कुमार, शैलेश यादव, राजेश यादव, राबिया खातून आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed