{"_id":"675a8e7bde0c5af4ec0da3cb","slug":"ramgram-study-being-done-on-materials-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-137893-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामग्राम : सामग्रियों पर किया जा रहा अध्ययन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामग्राम : सामग्रियों पर किया जा रहा अध्ययन
Thu, 12 Dec 2024 12:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:49 PM IST
विज्ञापन
चौक बाजार। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज के नाथनगर बीट के जंगल में स्थित रामग्राम की पहचान के लिए हो रहे उत्खनन में 18वें दिन बुद्धवार को 260 सेंटीमीटर की गहरी खोदाई हुई।
मंगलवार को 102 सेंटीमीटर की गहरी खोदाई के दौरान अलंकारित दीवार मिलने से एक नया मोड़ आ गया था। लोगों में रामग्राम होने की उम्मीद नजर आ रही है। पुरातत्वविद आफताब हुसैन ने बताया कि उत्खनन की प्रक्रिया जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी वैसे ही उसकी स्थिति स्पष्ट होती जाएगी।
खोदाई के दौरान सांचे में ढाले पके चौड़े ईंट मिलने से यह कयास लगाया जा सकता है कि किसी प्राचीन भवन या स्तूप का खंडहर है। खोदाई में मिले अलंकारित दीवार की संरचना मिलने से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम उत्साहित है। उत्खनन में प्राप्त सभी सामग्रियों को संरक्षित कर उस पर गहन अध्ययन किया जा रहा है। भगवान बुद्ध के आठवें अस्थि धातु पर बने स्तूप की मान्यता के आधार पर उत्खनन कार्य प्रगति पर है।