फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ramesh Chandra Tripathi became President, and Utkarsh Srivastava became Secretary.

Maharajganj News: रमेश चंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष, उत्कर्ष श्रीवास्तव बने मंत्री

Wed, 26 Aug 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ramesh Chandra Tripathi became President, and Utkarsh Srivastava became Secretary.
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जनपद शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में हुआ। इसमें रमेश चंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष तो उत्कर्ष श्रीवास्तव मंत्री बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने की। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी में रमेश चंद्र त्रिपाठी को अध्यक्ष और उत्कर्ष श्रीवास्तव को मंत्री चुना गया। वेद प्रकाश मिश्रा और अनिल कुमार पटेल संरक्षक, मनोज धर दूबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नसीम खान कनिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्तिकेय सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। रामअशीष यादव और यशवंत सिंह संयुक्त मंत्री, विनीत सिंह और अभिषेक गोंड संगठन मंत्री, तपन गुप्ता ऑडिटर, अरुण कुमार मौर्य सांस्कृतिक मंत्री, घनश्याम वर्मा कार्यालय सचिव और नंदिता पांडेय कोषाध्यक्ष चुनी गईं। इसके अलावा विष्णु मिश्रा, विवेक पासवान, अनूप चंद्रा, श्रद्धा राय, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रामेश्वर ओझा, आलोक सिंह, ओमप्रकाश, आनंद श्रीवास्तव, मनीष शर्मा, विजय चौधरी, दशरथ कुमार और तेज नरायन महतो ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन श्रीनाथ धर दूबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed