फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rally for eradication of encefelitis

इंसेफेलाइटिस उन्मूलन को संकल्प रैली निकाली

Wed, 15 Nov 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
rally for eradication of encefelitis
इंसेफेलाइटिस को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
फरेंदा। पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस के कहर से निजात दिलाने व केंद्र व प्रदेश सरकार का ध्यान दिलाने के लिए मंगलवार को बाल दिवस पर फरेंदा संकल्प रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगाें ने पोस्टकार्ड भेजकर राष्ट्रपति, पीएम और सीएम से अत्याधुनिक इलाज की मांग की।
विज्ञापन


इंसेफेलाइटिस के उन्मूलन महाभियान का आयोजन हाफिज शुजात फैज ऐ चैरिटेबल की तरफ से किया गया था। संकल्प रैली में सेठ पूरनमल जयपुरिया जूनियर हाईस्कूल, भीम राव अंबेडकर पब्लिक स्कूल बेलनहवा धानी बाजार के छात्रों ने हाथों में नारों का तख्तियों को लेकर कस्बे के विष्णु मंदिर तिराहा, अंबेडकर तिराहा, मिल गेट, स्टेशन रोड से होते हुए जूनियर हाई स्कूल प्रांगण पहुंची।
विज्ञापन


जहां पर कस्बे के तमाम लोगों ने पीएम, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, मानव विकास मंत्रालय व स्वास्थ्य मंत्री को पोस्टकार्ड के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया गया। साथ ही लोगों ने मांग किया कि कक्षा 5 से लेकर 10 तक के कक्षाओं के पाठ्यक्रम में इंसेफलाइटिस को शामिल करने की भी मांग की। कार्यक्रम में शमशुल हुुदा ने कहा इंसेफेलाइटिस के उन्मूलन के लिए जागरूकता की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे सरकार की सबसे बड़ी चुनौती भी कम होगी। तलहा खान ने इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए लोग जागरूक हो तो बीमारी से बचा जा सकता है। इस दौरान शमसुज्जोहा खान, रफीउल्लाह लारी, राहुल सिंह, शफीक अहमद, राकेश सहानी, ओमप्रकाश, हबीब खान, जुबेर, रहमान, सुभाष जायसवाल, इरफान हुसैन आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed