{"_id":"6b0749e028a2bc7bfd08f80b","slug":"online-monitoring-will-boost-basic-childrens-play-activities-maharajganj-news-c-206-1-go11002-190020-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परिषदीय स्कूलों में प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड होगी खेल गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परिषदीय स्कूलों में प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड होगी खेल गतिविधियां
विज्ञापन
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। अब जिले के सभी परिषदीय स्कूलों को अपनी खेल गतिविधियों की फोटो और वीडियो फुटेज प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
इस ऑनलाइन निगरानी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूलों को प्रत्येक सत्र में मिलने वाले स्पोर्ट्स ग्रांट का समुचित उपयोग सुनिश्चित करना है। जनपद में 1500 परिषदीय स्कूलों का संचालन होता है, जिनमें लगभग दो लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
बेसिक शिक्षा के सामुदायिक सहभागिता जिला समन्वयक दिव्य पांडेय पांडेय ने नई व्यवस्था के तहत प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को नियमित रूप से खेल गतिविधियां आयोजित करानी होंगी। इसके बाद बच्चों की गतिविधियों की तस्वीरें और विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। पोर्टल पर दर्ज जानकारी के आधार पर विभागीय अधिकारी विद्यालयों में खेलकूद की नियमितता और उपलब्ध खेल सामग्री के इस्तेमाल की पड़ताल कर सकेंगे।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण कर खेल गतिविधियों और सामग्री के वास्तविक उपयोग का जायजा लेंगे। इससे शिक्षकों की जवाबदेही भी तय होगी। स्पोर्ट्स ग्रांट के तहत परिषदीय स्कूल को पांच हजार व पूमावि को 10 हजार रुपये स्पोर्ट्स ग्रांट के रूप में दिया जाता है।
बोले अधिकारी
प्रेरणा पोर्टल पर खेल गतिविधियों को अपलोड करने का मुख्य उद्देश्य बेसिक बाल क्रीड़ा को सक्रिय करना है। इससे प्रत्येक विद्यालय में खेलों की नियमितता बनी रहेगी और बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
- सुरजीत कुमार सिंह, बीएसए