फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rajiv Gandhi's policies and ideas strengthen democracy

Maharajganj News: लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं राजीव गांधी की नीतियां और विचार

Fri, 22 May 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi's policies and ideas strengthen democracy
कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि तकनीकी विकास दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।


जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि राजीव गांधी की नीतियां और विचार आज भी देश के विकास और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच और तकनीकी विकास की नई दिशा दी है। सूचना क्रांति और कंप्यूटर युग की शुरुआत में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसका लाभ आज पूरा देश उठा रहा है। आलोक प्रसाद ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा सूचना तकनीक के विस्तार के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि गांवों तक विकास पहुंचाने और देश को आधुनिक भारत बनाने में राजीव गांधी की भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी।
विज्ञापन




कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, कपिलदेव शुक्ला, विनोद सिंह, पूर्णमासी प्रसाद, पूर्व चेयरमैन चंद्रजीत भारती, गोविंद मिश्रा, अंबरीश शाही, अजय सिंह, संदीप तिवारी, अनुज कुमार, जमील अहमद, अरविंद समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed