{"_id":"66cb47689443792b460e2677","slug":"raised-awareness-about-environmental-protection-by-taking-out-a-cycle-rally-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129719-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साइकिल रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साइकिल रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
Sun, 25 Aug 2024 08:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 25 Aug 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के सिसवा शाखा की ओर से रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
श्रीराम जानकी मंदिर ग्राउंड से सुबह सात बजे मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल व विशिष्ट अतिथि डॉ. विकास अग्रवाल ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें नगर के आरपीआइसी, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं व शिक्षक सहित नगर के लोग शामिल हुए।
नगर भ्रमण के दौरान चौराहों पर रुककर नारे और स्लोगन के साथ पर्यावरण व स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली अमरपुरवा तिराहा, गोपाल नगर, रेलवे स्टेशन रोड, बैंक चौराहा, श्रीरामजानकी मंदिर, इस्टेट चौक, सब्ज़ी मंडी, प्रेमचित्र मंदिर रोड होते हुए श्रीश्याम मंदिर पहुंची। जहां रैली में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार से सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर दिनेश अग्रवाल महेंद्र अग्रवाल, शिव अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, सौरभ खेतान, प्रहलाद अग्रवाल, नितिन अग्रवाल उपस्थित रहे।