{"_id":"5d38a7f48ebc3e6cec0c7eab","slug":"rain-maharajganj-news-gkp315149069","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मुहल्लों व कार्यालय परिसरों में भरा पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मुहल्लों व कार्यालय परिसरों में भरा पानी, लोग परेशान
विज्ञापन
टेढ़वा के पास सड़क के किनारे एकत्र पानी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
बारिश से मुहल्लों व कार्यालय परिसरों में भरा पानी, लोग परेशान
लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में बुधवार को हुई बारिश से ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश की वजह से मुहल्लों व सड़कों पर जलभराव होने से जहां लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं वहीं कार्यालय परिसरों में पानी भर जाने से कर्मियों व काम से आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सप्ताह भर बाद मंगलवार को देर शाम बदली छाने से मौसम सुुहाना हो गया। बुधवार की सुबह बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुक कर दिन भर जारी रही। बारिश की वजह से शहर के आजाद नगर, सरोजनी नगर, सक्सेना नगर, राजीव नगर, नेहरू नगर, इंदिरा नगर, जयप्रकाश नगर, पड़री, शिवनगर वार्ड में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। इससे राहगीरों व वार्डवासियों को अपने घर आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। चौक-महराजगंज, चिउरहां-महराजगंज, खेमपिपरा-हनुमानगढ़ी तथा कोतवाली-बांसपार बेजौली मार्ग पर सड़कों जलभराव के साथ ही कीचड़ हो गया है। इससे राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर के फरेंदा मार्ग पर भी नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है।
बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति खराब हो गई है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई न होने से जलभराव तो हो ही गया है, पानी के साथ कूड़ा-करकट भी बह रहा है। जिससे जलजनित रोग फैलने की आशंका पैदा हो गई है। इसके साथ ही पनियरा, परतावल, घुघली, धानी, बृजमनगंज, सिसवा, निचलौल, ठूठीबारी, नौतनवां आदि जगहों पर भी जगह-जगह कीचड़ व जलभराव होने की सूचना है। इससे जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वालों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
---------------------------------------
सरकारी कार्यालय परिसरों में भी लगा पानी
झमाझम बारिश से सरकारी कार्यालय परिसरों में भी पानी भर गया है। रोडवेज डिपो, आबकारी विभाग परिसर, महानिबंधक कार्यालय, राजकीय पुस्तकालय, बीआरसी परिसर आदि में पानी भर गया है। इससे कार्यालय आने-जाने वाले कर्मियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।