{"_id":"6a272930d14eb850610b23e4","slug":"rain-brings-smiles-to-farmers-faces-planting-preparations-in-full-swing-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-178855-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बारिश से खिले किसानों के चेहरे, रोपाई की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बारिश से खिले किसानों के चेहरे, रोपाई की तैयारियां तेज
विज्ञापन
कई दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद हुई बारिश से मिली बड़ी राहत
मिठौरा। क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। धान की नर्सरी और रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों को इससे बड़ी राहत मिली है।
चौक, सिंदुरिया, निचलौल तथा आसपास के ग्रामीण इलाकों में रविवार की रात और सोमवार को दिन में हुई बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह वर्षा धान की फसल के लिए बेहद लाभदायक है। बारिश के कारण खेतों की जुताई और पलेवा का कार्य आसान हो गया है।
किसानों ने बताया कि लगातार बढ़ रही गर्मी और सूखे जैसे हालात के कारण धान की नर्सरी के प्रभावित होने की आशंका थी, लेकिन समय पर हुई बारिश ने उनकी चिंता दूर कर दी है। खेतों में पानी भरने से अब धान की रोपाई के लिए अनुकूल वातावरण बन गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के किसान सुबह से ही खेतों में पहुंचकर रोपाई की तैयारियों में जुट गए हैं। सेखुई, पड़री, टीकर, बेलवाडांड़ी समेत कई गांवों में ट्रैक्टरों से खेत तैयार किए जा रहे हैं। योगेन्द्र पांडेय, तूफानी चौधरी, वीरेंद्र पासवान, कुलदीप, सर्वेश, उमेश चौधरी, दिलीप, रवि चौधरी, संजय, अखिलेश सहित दर्जनों किसानों का कहना है कि आगे भी इसी तरह मौसम अनुकूल रहा तो इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।