फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rain breathes new life into the paddy crop; farmers beam with joy.

Maharajganj News: बारिश से धान की फसल को संजीवनी, किसानों के चेहरे खिले

Fri, 25 Sep 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 25 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Rain breathes new life into the paddy crop; farmers beam with joy.
- धान की बाली निकलने के समय खेतों में पानी की कमी से परेशान थे किसान, बारिश से मिली राहत
विज्ञापन

निचलौल। तराई क्षेत्र में बुधवार की आधी रात से शुरू हुई झमाझम बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। बृहस्पतिवार की सुबह से शाम तक हुई बारिश से धान की फसल को पर्याप्त नमी मिली है। इससे खेतों में बलियां निकलने का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि यह बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी साबित होगी।
निचलौल क्षेत्र की कृषि भूमि धान की खेती के लिए उपयुक्त मानी जाती है। वर्तमान समय में अधिकांश खेतों में धान की फसल में बलियां निकलने की अवस्था है। ऐसे में पर्याप्त नमी की जरूरत थी, लेकिन कई खेतों में पानी की कमी के कारण किसान परेशान थे। फसल को सूखने से बचाने के लिए किसान पंपिंग सेट से सिंचाई करने में जुटे थे। किसान राधेश्याम, सुभाष, प्रमोद, मुन्ना, संतोष, बिछाई, ठगई और रामनिवास आदि ने बताया कि यह बारिश उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।
विज्ञापन


सहायक विकास अधिकारी कृषि जगत नारायण प्रजापति ने बताया कि धान में बालियां निकलने और फूल आने के समय खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखना जरूरी होता है। किसानों को आवश्यकता के अनुसार सिंचाई करने की सलाह दी गई थी। इसके साथ ही नाइट्रोजन की अंतिम ऊपरी खुराक बालियां निकलने की प्रारंभिक अवस्था में निर्धारित मात्रा में डालने का सुझाव भी दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed