फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Railway watchman injured and his wife raped

Maharajganj News: रेलवे चौकीदार को घायल कर उसकी पत्नी से किया दुष्कर्म

Wed, 05 Aug 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Railway watchman injured and his wife raped
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र की रेलवे कालोनी में सोमवार देर रात एक युवक ने चौकीदार दंपती पर हमला कर दिया। आरोप है कि पहले चौकीदार को रॉड से हमला कर घायल कर दिया। फिर उसकी पत्नी को पास स्थित परित्यक्त रेलवे भवन में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे कॉलोनी में चौकीदार अपनी पत्नी के साथ सो रहा था। देर रात आरोपी नीरज पांडेय वहां पहुंचा और सो रहे चौकीदार पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपों की माने तो इसके बाद आरोपी गार्ड की पत्नी को जबरिया पास के परित्यक्त रेलवे भवन में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

घायल चौकीदार ने किसी तरह रेलवे कर्मचारियों को सूचना दी। रेलवे व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम के साथ से साक्ष्य जुटाए और महिला की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद पीड़िता को परित्यक्त भवन से बरामद कर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरी रात आरोपी युवक की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर छापा मारा। मंगलवार भोर करीब चार बजे महुलानी गांव के मोड़ से आरोपी नीरज पांडेय निवासी सिकंदरपुर टोला को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed