फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Railway track construction... draft ready to give one billion compensation

Maharajganj News: रेलवे ट्रैक निर्माण... एक अरब मुआवजा देने का प्रारुप तैयार

Wed, 10 Jul 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 10 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Railway track construction... draft ready to give one billion compensation
पचरुखिया गांव में रेलवे का सर्वे करती टीम।
महराजगंज। आनंदनगर-महराजगंज-घुघली नई रेल लाइन के लिए जरूरी प्रकिया तेजी से पूरी की जा रही है। 12 गांवों की भूमि एवार्ड की जा चुकी है। 444 किसानों की 33.1240 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत होगी। मुआवजा देने के लिए एक अरब पांच करोड़ 13 लाख 21 हजार 953 रुपये का प्रारुप तैयार किया गया है। 17 गांव में भूमि अर्जन के लिए गजट प्रकाशन जल्दी होगा। पत्रावली की जांच के बाद मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विशुनपुर गबगडुआ धरमपुर, लक्ष्मीपुर, घुघली खुर्द पिपराइच उर्फ पचरुखिया, रामपुर बल्डीहा, बरवा धर्मनिया, जोगिया, मटकोपा, पिंपरा मुंडेरी, हरपुर, गांव में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन सभी गांव के 90 गाटा से 444 किसानों की 33.1240 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत होगी। अधिग्रहण के लिए 20 ए 20 ई की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुआवजा का रोस्टर तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन

फाइल परीक्षण के लिए रेलवे को भेजी गई है। परीक्षण के बाद जल्द मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। घुघली क्षेत्र में कुछ किसानों को मुआवजा मिल चुका है। महुअवा के पास ही महराजगंज रेलवे स्टेशन के लिए भूमि अर्जन के लिए गजट का प्रकाशन कराया जाएगा। मनियार छपरा, अगया, कोदाला, दरौली, थिसवा, शिकारपुर, बरवा विद्यापति, गौनरिया बाबू, रामपुर, सिसवा बाबू, मुजाहना खुर्द, पड़री बुजुर्ग, सवना, बसपार बैजौली, पिपरदेदरा, तरकुलवा, महुअवा गांव में कुल 69.386 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक महुअवा 19.6206 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। तरकुलवा के पास रेलवे ट्रैक के दायरे में आत्मराम गुप्त की जमीन निकली है। उन्होंने बताया कि मुआवजा कब से मिलेगा, इसके बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल रही है। सर्वे तो कई बार हो चुका है। इसी तरह से नंद किशोर ने बताया कि करीब 40 डिस्मिल जमीन निकली है। मुआवजा पाने का इंतजार किया रहा है। रकम मिलने के बाद कहीं खेत खरीदा जाएगा। बृजेंद्र कुमार कहते हैं कि जल्दी मुआवजा मिल जाता तो अच्छा रहता।


गोरखपुर जंक्शन का लोड भी हो जाएगा कम
पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) को आनंदनगर-महराजगंज-घुघली के रूप में नया वैकल्पिक रेलमार्ग मिल जाएगा। इससे आम लोगों की राह आसान तो होगी ही गोरखपुर जंक्शन का लोड भी कम हो जाएगा। गोरखपुर-गोंडा-नरकटियागंज के रास्ते बिहार और असम आदि से दिल्ली और पंजाब के बीच चलने वाली मालगाड़ियों का संचालन घुघली-आनंदनगर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते शुरू हो जाएगी। रास्ते में बिना रुके मालगाड़ियां चलेंगी।


रेल लाइन पर कुल सात स्टेशन होंगे
आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज नई रेल लाइन विद्युतीकृत होगी। इस लाइन पर नौ बड़े, 14 छोटे पुल बनाए जाएंगे। इस रेल लाइन के निर्माण के लिए 194 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित होगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे के मुताबिक रेल लाइन पर कुल सात स्टेशन होंगे। इसमें आनंदनगर, महराजगंज एवं घुघली क्रासिंग स्टेशन होगा। इसके अलावा परसिया बुजुर्ग, पकड़ी नौनिया, शिकारपुर व पिपरा मुंडेरी में हाल्ट स्टेशन बनाए जाएंगे। 53 गांव से होकर ट्रेन गुजरेगी।


सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजा देना शुरू किया जाएगा। रकम कितनी खर्च होगी, इसका प्रारुप बन चुका है। मुआवजा देने के लिए रोस्टर भी बनकर तैयार हो गया। अगस्त से मुआवजा देना शुरू हो सकता है।
-मदन मोहन वर्मा, भूमि अध्याप्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed