फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mukti examined the crime register and other records to gain an understanding of the police's working procedures.

Maharajganj News: थानेदार बनी मुक्ति तिवारी सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Sun, 18 Oct 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Mukti examined the crime register and other records to gain an understanding of the police's working procedures.
निचलौल। मिशन शक्ति 6.0 के तहत एक कॉलेज की छात्रा मुक्ति तिवारी को निचलौल थाने का एक दिन का प्रभारी बनाया गया। थाने की कमान संभालते ही उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अपराध रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें महिला सुरक्षा, अधिकारों और पुलिस व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजनों से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें जिम्मेदारी निभाने का अनुभव मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed