{"_id":"6ad3e85635437b998208b676","slug":"following-the-new-government-directive-there-is-now-a-wave-of-happiness-among-these-teachers-maharajganj-news-c-206-1-go11002-187388-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 813 कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को दिवाली पूर्व पदोन्नति का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 813 कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को दिवाली पूर्व पदोन्नति का तोहफा
विज्ञापन
महराजगंज। 10 साल के लंबे इंतजार के बाद परिषदीय स्कूलों के कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को पूर्ण प्रधानाध्यापक बनने की राह खुल गई है। शासन के नए आदेश से जनपद के 813 परिषदीय शिक्षकों को दिवाली से पहले पदोन्नति का तोहफा मिल सकेगा।
जनपद के परिषदीय स्कूलों को संभालने वाले अधिकतर शिक्षक पूर्ण रूप से प्रधानाध्यापक नहीं हैं बल्कि कार्यवाहक के रूप में दायित्व संभाल रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले 10 वर्षों से बेसिक के शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ नहीं दिया गया था। शासन के नए निर्देश के बाद अब इन शिक्षकों में खुशी की लहर है।
विभाग के मुताबिक, जनपद में कुल 813 शिक्षक वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति के पात्र हैं। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय (पूमावि) के 648 और प्राथमिक विद्यालय के 165 शिक्षक शामिल हैं। इन सभी की अंतिम वरिष्ठता सूची 23 अक्तूबर तक शासन को भेजी जाएगी। सात नवंबर तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करनी है। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक लंबे समय से पूर्ण प्रधानाध्यापक के अधिकारों और लाभों से वंचित थे।
विज्ञापन
अब उन्हें वेतन वृद्धि के साथ अन्य लाभ भी मिल सकेंगे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री अखिलेश पाठक ने बताया कि संगठन लंबे वक्त से इसकी मांग कर रहा था। अब निर्देश जारी होने से पदोन्नति के हकदार शिक्षकों को लाभ मिल सकेगा।