फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lord Shri Ram broke the bow of Shiva, causing the entire venue to resound with cheers.

Maharajganj News: गाजे-बाजे के साथ निकली श्रीराम की बरात

Sun, 18 Oct 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram broke the bow of Shiva, causing the entire venue to resound with cheers.
ठूठीबारी। शीशगढ गांव में नवरात्र पर्व पर रामलीला मंडल द्वारा छठे दिन राम विवाह महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। लीला के क्रम में प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न रथ पर सवार होकर बरात के साथ चले। जनकपुर के ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया और आरती उतारी। धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का मंचन किया गया।
विज्ञापन

मंचन के दौरान प्रभु श्री राम ने शिव धनुष भंग किया, जिससे पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। इसके उपरांत माता सीता ने प्रभु श्री राम के गले में वरमाला डाली। विद्वान आचार्यों और पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री राम और माता सीता का विवाह संपन्न कराया। जयमाला और पाणिग्रहण संस्कार के समय वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष रविंद्र कुमार त्रिपाठी, धीरेंद्र चौधरी, गफ्फार आलम, संतोष गुप्ता, किसान गुप्ता, रामकिशुन गुप्ता, धनपाल गिरी और भोला गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed