फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees from the local village as well as from surrounding villages participated in it.

Maharajganj News: भजन-कीर्तन के बाद हुआ भंडारा

Sun, 18 Oct 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Devotees from the local village as well as from surrounding villages participated in it.
अड्डा बाजार। क्षेत्र के बरवां खुर्द गांव स्थित काली मंदिर पर शनिवार की शाम भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय गांव के साथ आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

हारमोनियम, नाल और मंजीरे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे। कीर्तन की शुरुआत गणेश वंदना और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद हनुमान जी की आराधना, देवी गीत और भगवत भजन प्रस्तुत किए गए। पंडित शेषधर मिश्र, विंध्याचल पटेल, शुभम सिंह, सूरज सिंह, हरीलाल यादव और शिवपूजन यादव ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नाल वादक बच्चा सिंह चौहान और रामदेव गुप्ता की थाप तथा हारमोनियम वादक बाबूराम के सुरों ने माहौल भक्तिमय बना दिया। आयोजक विक्रम सिंह ने बताया कि नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष इस तरह का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर घनश्याम सिंह, सुग्गन शुक्ल, भलेंदु शुक्ल, सत्य प्रकाश सिंह, उमेश यादव और ओबैदुल्लाह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed