{"_id":"6a6b9c3d97674fb2b40fa3d6","slug":"queue-jumping-by-freight-vehicles-resumes-at-sonauli-border-following-traffic-congestion-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-182314-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सोनौली सीमा पर जाम के बाद फिर शुरू हुई मालवाहक वाहनों की कटिंग का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सोनौली सीमा पर जाम के बाद फिर शुरू हुई मालवाहक वाहनों की कटिंग का खेल
विज्ञापन
सब्जी की गाड़ी बताकर अन्य वाहनों को दिया जा रहा प्रवेश, निष्पक्ष जांच की मांग
जाम में फंसे चालकों ने निष्पक्ष जांच कर पारदर्शी नियम बनाने की मांग की
सोनौली। सोनौली सीमा पर भंसार एजेंटों की हड़ताल समाप्त होने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है लेकिन अभी जाम लगा हुआ। बृहस्पतिवार को एक बार फिर कुछ मालवाहक वाहनों को जाम की कतार से बाहर निकालने का मामले सामने आया है। मामले जाम में फंसे चालकों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे दूसरी लेन से कई ट्रक ओवरटेक करते हुए सोनौली टेंपू स्टैंड पहुंच गए। इसी दौरान पीछे से आ रही यात्री बस और सामने से आ रहे गैस बुलेट सहित छोटे वाहनों के कारण जाम लग गया। ऐसे में लाइन में लगे चालकों ने दूसरी लेन से नेपाल जा रहे मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर आपत्ति जताई।
चालक राम सिंह (कानपुर देहात), प्रदीप शुक्ला (फैजाबाद) और दिलीप कुमार (मेरठ) ने बताया कि वे पिछले पांच दिनों से बॉर्डर पर लाइन में लगे हैं। उनका कहना है कि किसी तरह टेंपू स्टैंड तक पहुंचे लेकिन सुबह से लाइन आगे नहीं बढ़ रही है। जबकि दूसरी लेन से लगातार वाहन नेपाल भेजे जा रहे हैंं।
विज्ञापन
चालकों का आरोप है कि पूछने पर पुलिसकर्मियों ने संबंधित वाहनों को फल-सब्जी की गाड़ी बताया है। लेकिन कस्टम से जानकारी करने पर वाहन नमक लदे पाए गए। जब इस संबंध में पुलिसकर्मियों से सवाल किया गया, तो उन्होंने चालान करने की धमकी दी।
मालवाहक चालकों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने और सभी मालवाहक वाहनों के लिए सामान और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।