फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pythons catch monky child

अजगर ने बंदर के बच्चें को निगला, लोगों में दहशत

Tue, 05 Nov 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pythons catch monky child
निचलौल के चमनगंज पुल के किनारे बंदर को निगला अजगर। - फोटो : MAHARAJGANJ
अजगर ने बंदर के बच्चें को निगला, लोगों में दहशत
विज्ञापन

महराजगंज। थाना क्षेत्र के झुलनीपुर मार्ग के चमनगंज पुल स्थित लकड़ी डिपो के निकट खेत में मंगलवार को एक विशालकाय अजगर ने बंदर के बच्चे को निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। खेत जा रही एक महिला ने घटना को देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने बंदर के शव को कब्जे में ले लिया और अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। वही, विशालकाय अजगर देख आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।

अजय, संदीप, मृत्युंजय, सुबास सहित आदि लोगों ने बताया कि चमनगंज पुल स्थित लकड़ी डिपो के निकट खेत में विशालकाय अजगर ने बंदर के बच्चे को निगल रहा था। उसी दौरान एक महिला धान की कटाई करने खेत की तरफ जा रही थी। इसी बीच उसकी नजर अजगर पर पड़ी। तो महिला शोर मचाने लगी। आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए। अजगर करीब दस फुट लंबा था और बंदर के बच्चे को निगल रहा था। इस कारण अजगर का मुंह खुला हुआ था। जिससे लोग उसके पास जाने से डर रहे थे। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। कुछ ग्रामीण हिम्मत कर उसके पास पहुंचे और उसके मुंह से बंदर के बच्चे को छुड़ाने के प्रयास करने लगे। प्रयास के घंटो बाद किसी तरह विशालकाय अजगर बंदर के बच्चे को छोड़ तो दिया। लेकिन बंदर का बच्चा मर गया। रेंजर जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि बंदर के शव को कब्जे में लिया और अजगर को ठेले पर रखकर निचलौल बिट के जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed