फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PWD accused of constructing road without paying compensation.

Maharajganj News: पीडब्ल्यूडी पर मुआवजा दिए बगैर सड़क बनाने का आरोप

Sat, 03 Oct 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
PWD accused of constructing road without paying compensation.
धानी क्षेत्र की ग्राम सभा कोईलाडाड का मामला, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र
विज्ञापन


धानी बाजार। धानी क्षेत्र की ग्राम सभा कोईलाडाड निवासी प्रधान प्रतिनिधि राहुल सिंह के साथ ग्रामीण अखिलेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राजेश सिंह इत्यादि ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि लोक निर्माण विभाग महराजगंज का निर्माण खंड उनके गांव में बिना मुआवजा भुगतान किए उनकी जमीन पर जबरिया पिच सड़क का निर्माण करवा रहा है।

शिकायती प्रार्थना पत्र में प्रधान प्रतिनिधि कोईलाडाड़ राहुल सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव में जिस जगह सड़क का पिचिंग कार्य कराया जा रहा है, वह जमीन उनके नाम से दर्ज है। वहीं शैलेन्द्र सिंह, राजेश सिंह का भी आरोप है कि उक्त सड़क बिना पैमाइश और मुआवजा भुगतान किए बनाने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वह सड़क बनाने के खिलाफ नहीं है लेकिन मुआवजा भुगतान किए बगैर सड़क बनाना गलत है। प्रधान प्रतिनिधि सहित उपरोक्त ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए जमीन की पैमाइश कराने और सड़क में जा रही जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed